scriptजोधपुरी जायके का जवाब नहीं, इतनी लजीज है जोधपुरी लस्सी | Jodhpuri Lassi it is so delicious | Patrika News

जोधपुरी जायके का जवाब नहीं, इतनी लजीज है जोधपुरी लस्सी

locationजोधपुरPublished: Aug 06, 2019 03:33:01 pm

Submitted by:

M I Zahir

जोधपुर कई चीजों के लिए मशहूर है। खानपान ( jodhpur food ) भी उनमें से एक अहम फैक्टर है। जोधपुरी जायका ( Jodhpuri Zayqa ) एेसा है कि लोग एक बार सेवन कर लें तो बस दीवाने ही हो जाते हैं। मावे की कचोरी और मिर्ची बड़े की तरह जोधपुरी लस्सी ( jodhpuri lassi recipe ) का भी जवाब नहीं है।
 
 

Jodhpuri Lassi it is so delicious

Jodhpuri Lassi it is so delicious

जोधपुर.राजस्थान और विशेषकर जोधपुर के लोग खान पान ( jodhpur food ) में प्रयोगधर्मिता के कायल रहे हैं। यहां पर कई व्यंजनों ( jodhpur food ) का प्रचलन हुआ है। चाहे वह मीठा हो या नमकीन। आज हम गर्मी और उमस से परेशान लोगों के लिए ठंडक और ताजगी का एहसास करवाने वाली लस्सी के बारे मेंआपको बता रहे हैं। आम तौर पर लोग यह मानते हैं कि पंजाब की लस्सी ( punjabi lassi ) ही अच्छी होती है, लेकिन जोधपुरी लस्सी ( jodhpuri lassi ) भी लज्जत में कुछ कम नहीं है। जोधपुर शहर के घंटाघर की लस्सी हर जगह मशहूर है। यहां लस्सी का कारोबार कर रहे चौथी पीढ़ी के संदीप अरोड़ा ने बताया कि सन 1927 से अनूठी लस्सी बनाने का कारोबार शुरू किया। यह लस्सी ( lassi ) काफी लोकप्रिय हुई।
आइए आपको बताते हैं जोधपुरी लस्सी बनने का तरीका ( jodhpuri lassi recipe )
अरोड़ा ने बताया कि पहले वे पचास किलो दूध का दही जमाते हैं। दही को मलमल या सूती कपड़े में बांध कर रात को लटकाते हैं और 5-6 घंटे एयर टाइट करते हैं। सुबह उसे छान कर मशीन में डालते हैं और उसके बाद दही में शक्कर, इलायची और केवड़ा मिलाते हैं। लस्सी तैयार होने के बाद उसमें ऊपर से मक्खन डालते हैं। लीजिए तैयार हो गई लज्जतदार जोधपुरी लस्सी ( jodhpuri lassi )।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो