scriptऊंटों पर बैठ इन महिला अधिकारियों ने दिया बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश | Patrika News
जोधपुर

ऊंटों पर बैठ इन महिला अधिकारियों ने दिया बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश

7 Photos
7 years ago
1/7
सीमा सुरक्षा बल और भारतीय वायु सेना की महिला कार्मिको का संयुक्त कैमल सफारी दल आठवें दिन मंगलवार को 56वीं वाहिनी की सीमा चौकी रायथनवाला पहुंचा।
2/7
राजस्थान सीमांत पहुंचने पर क्षेत्रीय मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल जैसलमेर (दक्षिण) के कार्यवाहक उप महानिरीक्षक एसएस डबास ने स्वागत किया।
3/7
पूरे राजस्थान सीमांत के सीमाई इलाके का दौरा महानिरीक्षक अनिल पालीवाल के दिशा निर्देशन में सम्पन्न होगा।
4/7
दल में 11 सीमा सुरक्षा बल की महिला कार्मिक और नौ भारतीय वायु सेना की महिला अधिकारी भाग ले रही हैं।
5/7
सीमा सुरक्षा बल की महिला अधिकारी तनुश्री पारीख ने ग्राम मिथरऊ और केरल से आए गा्रमीणों को कैमल सफारी के उद्देश्य के बारे में बताया।
6/7
भारतीय वायु सेना की स्क्वॉड्रन लीडर अनुष्का ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान सार्थक बनाने का आग्रह किया।
7/7
स्वतंत्रता दिवस पर राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी ने कैमल सफारी को बाड़मेर से रवाना किया था। यह अभियान बाड़मेर से शुरू होकर एक हजार 368 किलोमीटर की दूरी तय कर के 2 अक्टूबर 2017 को पंजाब के अटारी बॉर्डर पर समाप्त होगा।
loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.