scriptपड़ोसी के आंगन में खेल रही बालिका का अपहरण | kidnapp of minor girl from house | Patrika News

पड़ोसी के आंगन में खेल रही बालिका का अपहरण

locationजोधपुरPublished: Jul 20, 2019 01:10:03 am

Submitted by:

Vikas Choudhary

– पुत्री को पड़ोसी के घर छोड़ जयपुर गया था पिता

kidnapp of minor girl from house

पड़ोसी के आंगन में खेल रही बालिका का अपहरण

जोधपुर.
देवनगर थानान्तर्गत चौपासनी हाउसिंग बोर्ड के सेक्टर ९ में मकान के आंगन में खेल रही एक बालिका का शुक्रवार दोपहर में दो महिला व दो पुरुषों ने अपहरण कर लिया। माता-पिता में अनबन के कारण बालिका पिता के पास रही थी।
देवनगर थाना पुलिस के अनुसार सेक्टर नौ निवासी मनोज सोनी किसी कार्यवश जयपुर गया था और साढ़े तीन साल की पुत्री मायरा को पड़ोसी के यहां छोड़ दिया। पड़ोसी भी किसी काम से दोपहर में बाहर चला गया और उसकी पत्नी सो रही थी। तब दो महिलाएं व दो पुरुष आए और आंगन में खेल रही मायरा को उठाकर चलते बने। मकान मालकिन के उठने पर मायरा नहीं मिली। आस-पास तलाश की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। तब पड़ोसी व दुकानदारों ने दो महिलाओं व दो पुरुषों के बारे में जानकारी दी जो मायरा को लेकर गए थे। महिला ने बालिका के पिता को जानकारी दी। फिर वो देवनगर थाने पहुंचे और मामले से अवगत कराया। रात को चारों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया गया।
पुलिस का कहना है कि बालिका के माता-पिता के बीच अनबन चल रही है। दोनों अलग-अलग मकान में रहते हैं। मायरा अपने पिता के पास ही रहती है। मकान के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज से चारों व्यक्तियों तलाश की जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो