scriptमारवाड़ में गूंजा प्रवासी पक्षी कुरजां का कलरव | Patrika News
जोधपुर

मारवाड़ में गूंजा प्रवासी पक्षी कुरजां का कलरव

15 Photos
7 years ago
1/15
इस धरती पर अलग-अलग देशों को बांटती हुई सरहदें सिर्फ इंसानों के लिए बनी है, परिन्दों के लिए नहीं। परिन्दे तो सरहदों की परवाह किए बिना ही प्रेम का सन्देश लेकर अपनी मंजिल की ओर आगे बढ़ जाते हैं।
2/15
इसका एक बेहतरीन उदाहरण है जोधपुर जिले के फलोदी शहर स्थित खींचन में विदेशी पक्षी कुरजां का शीतकालीन प्रवास।
3/15
मंगोलिया, चीन, तिब्बत आदि देशों में बर्फबारी से पैदा हुई कठिन परिस्थितियों में शीतकालीन के लिए प्रतिवर्ष खींचन आने वाले साइबेरियन सारस कुरजां का पहले जत्थे का कलरव सोमवार सुबह खींचन के आसमान में गूंजने लगा तथा कुरजां आकाश में उड़ते हुए अपने पड़ाव स्थल की पूरी जांच-पड़ताल करती रही।
4/15
खींचन पंहुचे पहले जत्थे में करीब 30-35 कुरजां पक्षी शामिल है।
5/15
कुरजां की खींचन में दस्तक के बाद ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।
6/15
साथ ही खींचन के पक्षी प्रेमियों ने मेहमानवाजी के लिए तैयारियां शुरू कर दी है।
7/15
पक्षी प्रेमी सेवाराम माली व केशवराज नागौरा ने बताया कि शीतकालीन प्रवास के लिए मेहमान पक्षी कुरजां का पहला जत्था सोमवार सुबह खींचन के आकाश में वी-आकृति में कलरव करता देखा गया।
8/15
इस जत्थे में करीब 30-35 पक्षी शामिल है।
9/15
उन्होंने बताया कि शीतकालीन प्रवास पर खींचन आने वाला कुरजां का पहला दल यहां काफी समय तक आकाश में कलरव करता है।
10/15
अपने पड़ाव स्थल पर उतरने से पहले सुरक्षा व पहचान की पूरी जांच-पड़ताल करता है।
11/15
उसके बाद पक्षी चुग्गाघर में कुरजां दाना लेने के लिए पंहुचने शुरू हो जाते हैं।
12/15
प्रवासी पक्षी कुरंजा का वजन करीब दो से ढाई किलो होता है।
13/15
यह पानी के आसपास खुले मैदान और समतल जमीन पर ही अपना अस्थाई डेरा डालकर रहते हैं।
14/15
इन पक्षियों का मुख्य भोजन वैसे तो मोतिया घास होती है और पानी के पास पास पैदा होने वाले कीड़े मकोड़े खाकर अपना पेट भरते हैं।
15/15
क्षेत्र में अच्छी बारिश होने पर खेतों में होने वाले मतीरे की फसल भी इनका पंसदीदा भोजना माना जाता है। यहां वे खींचन सहित राजमथाई के बांदरड़ी नाडी, लवां गांव के मुख्य तालाब, रामेदवरा सिहड़ा मार्ग पर स्थित तालाब व खडीनो पर देखे जा सकते हैं।
loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.