scriptजगन्नाथमय हुआ जोधपुर का मधुबन | Madhuban of Jodhpur became Jagannathmay | Patrika News
जोधपुर

जगन्नाथमय हुआ जोधपुर का मधुबन

रथ यात्रा के दर्शन को उमड़ा भक्तो का सैलाब

जोधपुरJul 02, 2022 / 11:11 am

Nandkishor Sharma

जगन्नाथमय हुआ जोधपुर का मधुबन

जगन्नाथमय हुआ जोधपुर का मधुबन

जोधपुर. जगन्नाथ पुरी की तरह जोधपुर के मधुबन बासनी क्षेत्र में भी शुक्रवार को आयोजित भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दर्शनार्थ बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भक्तों में जगन्नाथ रथ को रस्से से खीचने के प्रति होड़ सी लगी रही। कोरोनाकाल के दो साल के अंतराल के बाद आयोजित धार्मिक आयोजन के प्रति लोगों में खासा उत्साह नजर आया। मधुकेश्वर महादेव मन्दिर महिला विकास संस्थान के तत्वावधान में शोभायात्रा से पूर्व मधुकेश्वर महादेव मन्दिर के मुख्य पुजारी राजेन्द्र प्रसाद दाधीच ने रथ मार्ग पर स्वर्ण के झाड़ू से सफाई की। पंडित दिनेश कुमार, पंडित भरत के सानिध्य में आयोजित यात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, माता सुभद्रा तथा बलभद्र देव का श्रृंगार कर रथ में विराजमान किया गया। पीले वस्त्र में महिलाएं शीश पर कलश लिए व जगन्नाथ के जयकारे लगाते चल रही थी। मधुबन खण्ड के राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयंसेवक भी रथ यात्रा के संचालन में सहयोग करते नजर आए। मुख्य पुजारी ने बताया कि अब अगले 9 दिनों तक भगवान जगन्नाथ, बलभद्र देवजी एवं माता सुभद्रा अपने मौसी के घर रहेंगे।
जनप्रतिनिधियों ने की पूजा अर्चना

रथ यात्रा के प्रारम्भ में शहर विधायक मनीषा पंवार, नगर निगम दक्षिण महापौर वनिता सेठ, पूर्व महापौर घनश्याम ओझा, जिला कांगेस उत्तर अध्यक्ष नरेश जोशी, नगर निगम दक्षिण के नेता प्रतिपक्ष गणपत सिंह चौहान, क्षेत्रीय पार्षद प्रिया श्याम विश्नोई, पार्षद बसन्ती विजय मेवाड़ा, पार्षद रेवन्त सिंह ईन्दा, पार्षद मुकेश शर्मा सहित उड़ीसा मूल के क्षेत्रीय निवासीयों ने पूजा अर्चना में भाग लिया। क्षेत्र के विभिन्न व्यापारिक व सामाजिक संगठनों की ओर से रथ यात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
शोभा यात्रा में क्षेत्रवासियों के अलावा उड़ीसा मूल के नन्दकिशोर, अक्षय कुमार एवं उड़ीसा मूल के स्थानीय निवासियों का विषेष सहयोग रहा। रथ यात्रा के अंत में मन्दिर प्रांगण में भक्तों को प्रसाद का वितरण किया गया। शोभायात्रा संचालन समिति के आशुतोष दाधीच ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो