वैदिक ज्योतिष के मुताबिक मंगल साहस और राहु छल का कारक है। इसलिए इस युति में जातक क्रोधी और अति साहसी होकर बने बनाए काम बिगाड़ देता है। राहु जब किसी बलवान ग्रह के साथ बैठता है तो उसके भी बल में वृद्धि होती है। शनि जनता का और मंगल सेना का कारक है। इसी वजह से इस गोचरकाल में देश की जनता में असंतोष की भावना हो सकती है। इस योग के कारण आंदोलन होते है। मंगल ऊर्जा, भूमि, तेजी, भाई, शौर्य, शक्ति, पराक्रम आदि का कारक ग्रह माना जाता है। मंगल के इस गोचर का प्रभाव देश-दुनिया और सभी राशियों पर पड़ेगा।
बारिश होगी…तेज हवा चलेगी
ज्योतिष अनीष व्यास के अनुसार मंगल के राशि परिवर्तन के कारण बारिश, तेज हवा चलेगी, कहीं-कहीं आंधी की स्थिति भी बनेगी। राहू और मंगल की जुलाई अंत तक युति बनी रहने से राजनीति में पक्ष-विपक्ष के लोगों के बीच तनातनी बढ़ेगी। इस दौरान भ्रष्टाचार के कई नए मामले उजागर होंगे। वहीं शनि के कुंभ राशि में वक्री स्थिति में रहने की वजह से कई लंबित कानूनी मसले हल भी होंगे। सभी राशियों पर कुछ न कुछ असर पड़ेगा। मेष राशि के लोगों को कारोबार में भागदौड़ करनी पड़ेगी। वहीं मीन में पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी।

मंगल का शुभ-अशुभ प्रभाव
मंगल का राशि परिवर्तन रियल एस्टेट और उद्योग जगत में तेजी का संकेत दे रहा है। राशि परिवर्तन से हवाई या पानी से जुड़ी दुर्घटना होने की आशंका है। भूकंप या अन्य तरह से प्राकृतिक आपदा आने की भी आशंका है। कीमती धातुओं व कपास, कपड़ों के भी दाम बढ़ने के योग हैं।

मंगल का मेष राशि में गोचर का प्रभाव
मेष : कारोबार में भागदौड़।
वृषभ : आत्मविश्वास बढ़ेगा।
मिथुन : शिक्षा के क्षेत्र में सफलता।
कर्क : आय में बढ़ोतरी।
सिंह : नौकरी में तरक्की।
कन्या : मान बढ़ेगा, सेहत का ध्यान रखें।
तुला : जीवन साथी से विवाद।
वृश्चिक : वाणी पर संयम रखें।
धनु : धन-संपत्ति का लाभ।
मकर : कार्यों में सफलता।
कुंभ : नवीन कार्य को टाले।
मीन : पारिवारिक सुख में वृद्धि।
मेष : कारोबार में भागदौड़।
वृषभ : आत्मविश्वास बढ़ेगा।
मिथुन : शिक्षा के क्षेत्र में सफलता।
कर्क : आय में बढ़ोतरी।
सिंह : नौकरी में तरक्की।
कन्या : मान बढ़ेगा, सेहत का ध्यान रखें।
तुला : जीवन साथी से विवाद।
वृश्चिक : वाणी पर संयम रखें।
धनु : धन-संपत्ति का लाभ।
मकर : कार्यों में सफलता।
कुंभ : नवीन कार्य को टाले।
मीन : पारिवारिक सुख में वृद्धि।