जोधपुर

आसमान से बरसी आग, जोधपुर में पारा 45.6

– जोधपुर में इस सीजन का सबसे गर्म दिन, मारवाड़ के अधिकांश हिस्सों में लू

जोधपुरJun 02, 2019 / 12:37 am

jitendra Rajpurohit

आसमान से बरसी आग, जोधपुर में पारा 45.6

जोधपुर. समूचे प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर जारी है। शनिवार को आसमान से बरस रहे अंगारों ने लोगों को झुलसा दिया। जोधपुर में पारा 45.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह इस सीजन का सर्वाधिक तापमान था। दोपहर बाद लू के थपेड़ों ने लोगों को हलकान कर दिया। शाम को भी गर्म हवा के थपेड़ों के कारण राहत नहीं मिली। मौसम विभाग के अनुसार गर्मी का मौसम कुछ दिन और बना रहेगा।
जोधपुर में शनिवार को न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह से ही गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों को झुलसा दिया। जैसे-जैसे सूरज आसमान पर चढ़ रहा था, गर्मी तेज हो रही थी। दोपहर में पारा 45.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। धरती अधिक गर्म होने के बाद शाम को बादलों की आवाजाही के साथ धूल भरी हवा चलना शुरू हो गई। गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों को झुलसा दिया। तेज गर्मी के कारण दिनभर शहर की सडक़ें सूनी नजर आई।
 

Home / Jodhpur / आसमान से बरसी आग, जोधपुर में पारा 45.6

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.