scriptकेन्द्रीय मंत्री शेखावत पहुंचे जोधपुर, जल्द आ सकती है भाजपा की पहली सूची | Minister Shekhawat arrives Jodhpur, BJP's first list may come soon | Patrika News

केन्द्रीय मंत्री शेखावत पहुंचे जोधपुर, जल्द आ सकती है भाजपा की पहली सूची

locationजोधपुरPublished: Oct 14, 2020 11:11:44 pm

Submitted by:

Avinash Kewaliya

केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत बुधवार रात जोधपुर पहुंचे। इसके बाद जोधपुर में नगर निगम उत्तर और दक्षिण के चुनाव की तैयारियों को लेकर नेताओं से फीडबैक लिया।

jal shakti minister gajendra singh shekhawat statement on congress

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री ने ली चुटकी

जोधपुर.
केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत बुधवार रात जोधपुर पहुंचे। इसके बाद जोधपुर में नगर निगम उत्तर और दक्षिण के चुनाव की तैयारियों को लेकर नेताओं से फीडबैक लिया।

राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा भी जोधपुर पहुंचे। जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी की अध्यक्षता में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रसन्न मेहता, पूर्व राज्यसभा सांसद नारायण पंचारिया, पूर्व महापौर घनश्याम ओझा, विधायक जोगेश्वर गर्ग, विधायक ज्ञानचंद पारख सहित अनेक वरिष्ठ भाजपा नेताओं की मौजूदगी में बैठक हुई। संभावित प्रत्याशियों पर मंथन हुआ है और इन नेताओं की टीम ने पहली सूची पर मोहर भी लगा दी है। ऐसे में जल्द ही सूची जारी होने की संभावना है।
राज्यसभा सांसद गहलोत को जोधपुर का प्रभार
जयपुर में प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया एवं प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर की मौजूदगी में बैठक हुई। प्रदेश नेतृत्व ने निर्णय लेते हुए राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत को जोधपुर नगर निगम चुनाव का समन्वयक बनाया है और विधायक वासुदेव देवनानी को जयपुर हेरिटेज नगर निगम चुनाव का प्रभारी बनाया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो