scriptफिर छाएगी सावन की घटा, 48 घण्टे बाद सक्रिय हो सकता है मानसून | monsoon, rainfall in jodhpur, weather change | Patrika News

फिर छाएगी सावन की घटा, 48 घण्टे बाद सक्रिय हो सकता है मानसून

locationनीमचPublished: Jul 22, 2016 10:21:00 pm

Submitted by:

Harshwardhan bhati

एक बार बरसात का मौसम बनने के बाद तीन चार दिन तक लगातार बौछारें पड़ेंगी।

monsoon, rainfall in jodhpur, weather change

monsoon, rainfall in jodhpur, weather change

दक्षिणी पश्चिमी मानसून के अगले 48 घण्टे बाद प्रदेश में सक्रिय होने की उम्मीद है। अभी तक का पूर्वानुमान यह है कि सोमवार से बादल-बरसात का मौसम शुरू होगा। एक बार बरसात का मौसम बनने के बाद तीन चार दिन तक लगातार बौछारें पड़ेंगी।
बारिश के लिए ग्रामीण साठ साल से आजमा रहे यह अचूक टोटका!

सूर्यनगरी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर सत्तर फीसदी से अधिक होने से सुबह से ही उमस बनी हुई थी लेकिन 5-6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवा की वजह से खुले स्थान पर कुछ राहत थी। दिन भर बादल आते जाते रहे व सूर्य के साथ आंख मिचौली खेलते रहे।
सिरों पर मटकियां रख इठलाते हुए कहा, आओ ना कजरारे बदरा, बरखा रानी जम के बरसो

दोपहर में तापमान 37.7 डिग्री पहुंचने से उमस का असर दुगुना हो गया। शहरवासी उमस के मारे पसीना पसीना हो रहे थे। मौसम विभाग ने सोमवार से बारिश का कुछ मौसम बनने की उम्मीद जताई है।
उमड़-घुमड़ आए बदरा, आधा शहर भिगोया, आधा सूखा छोड़ गए

उधर, बाड़मेर व जैसलमेर में पारा चालीस डिग्री के समीप पहुंच जाने से क्षेत्रवासियों की हालत पस्त हो गई है। बाड़मेर में तापमान 39.6 और जैसलमेर में 39.5 डिग्री रहा। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो