scriptनवरात्रा विशेष- मां नवदुर्गा के साथ वर्तमान नारी के नौ स्वरूप, देखें तस्वीरें… | Patrika News
जोधपुर

नवरात्रा विशेष- मां नवदुर्गा के साथ वर्तमान नारी के नौ स्वरूप, देखें तस्वीरें…

10 Photos
4 years ago
1/10

जोधपुर. चैत्र नवरात्रा के दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की उपासना की जाती हैं। इन्हीं स्वरूपों के साथ नारी की वर्तमान स्थिति को बता रही है ये तस्वीर। सरदारपुरा स्थित एक सेलून में मेकअप आर्टिस्ट गीतांजलि सोनी, ड्रेस डिजाइनर गोरी अरोड़ा व विक्की सोनी के साथ फोटो जर्नलिस्ट जेके भाटी के कैमरे में कैद मॉडल्स बता रही हैं देवी के नौ स्वरूपों के साथ नारी की आज की स्थिति...

2/10

मां शैलपुत्री पर्वतराज हिमालय के घर पुत्री रूप में जन्म लेने के कारण नवदुर्गा का प्रथम रूप शैलपुत्री के नाम से जाना जाता है। लेकिन आज कन्या भ्रूण हत्या जैसे घोर अपराध हो रहे हैं।

3/10

मां ब्रह्मचारिणी दूसरा रूप ब्रह्मचारिणी पति की सेवा में समर्पित व कठोर तपस्या का स्वरूप है। आज मायानगरी मुंबई जैसे महानगरों में नारी सिगरेट, शराब व ड्रग्स की ओर खिंच रही हैं।

4/10

मां चंद्रघंटा नवदुर्गा की तीसरी शक्ति चंद्रघंटा अलौकिक शांति, कल्याण व सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। आज नारी नकारात्मक सोच व डिप्रेशन से ग्रसित हैं।

5/10

मां कुष्मांडा चौथी देवी कुष्मांडा ने अपनी हल्की हंसी से ब्रह्मांड को उत्पन्न किया था। आज नारी के साथ मारपीट व घरेलू अत्याचार के साथ उत्पीडऩ बढ़ रहा है।

6/10

मां स्कंदमाता पांचवा रूप स्कंद कुमार कार्तिकेय की माता होने के कारण स्कंदमाता के नाम से जाना जाता है। इनकी पूजा से अज्ञानी भी ज्ञानी हो जाता है। आज मां स्वरूप नारी के साथ ज्ञानी भी घृणित कार्य कर रहे हैं।

7/10

मां कात्यायनी छठी देवी कात्यायनी की उपासना करने वाले को आसानी से धन, धर्म, काम और मोक्ष की प्राप्ति होती है। आज पूजनीय नारी पर एसिड अटैक हो रहे हैं।

8/10

मां कालरात्रि मां दुर्गा का सांतवा स्वरूप कालरात्रि की पूजा करने से ब्रह्मांड की सारी सिद्धियों के दरवाजे खुल जाते हैं। सभी असुरी शक्तियों का नाश होता है। आज दहेज के लिए नारी को घर से बाहर निकाल दिया जाता है।

9/10

मां महागौरी आठवीं शक्ति महागौरी गंगाजल की भांति पवित्र है। सभी आभूषण और वस्त्र सफेद होने से इन्हें श्वेताम्बरधरा भी कहा गया है। आज नारी ही नारी के पतन का कारण बन रही है।

10/10

मां सिद्धिदात्री नवदुर्गा का नौवा रूप सिद्धिदात्री है अष्टसिद्धि व नवनिधि की दाता है। आज अत्याचार से तंग आकर नारी आत्महत्या करने को मजबूर हो रही हैं।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.