scriptपावटा मंडी के 245 व्यापारियों को दिए नोटिस | Notice given to 245 merchants of Pawta Mandi | Patrika News
जोधपुर

पावटा मंडी के 245 व्यापारियों को दिए नोटिस

आज रात आठ बजे से गाडिय़ों के प्रवेश पर पाबंदी

जोधपुरJul 05, 2019 / 09:18 pm

Ranveer

Notice given to 245 merchants of Pawta Mandi

पावटा मंडी के 245 व्यापारियों को दिए नोटिस


जोधपुर.

पावटा मंडी के व्यापारियों को भदवासिया मंडी में शिफ्ट करने के लिए मंडी प्रशासन ने शुक्रवार को 245 व्यापारियों को नोटिस थमाए। इधर मंडी प्रशासन ने व्यापारियों को शिफ्ट करने के लिए सख्ती दिखाते हुए शनिवार रात आठ बजे से आलु, प्याज व फल की गाडिय़ों के मंडी में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया है। वाहनों को रोकने के लिए मंडी के मुख्य गेट पर पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया जाएगा।
भदवासिया स्थित सावित्री बाई फुले कृषि उपज मंडी के सचिव भागीरथ प्रजापत ने बताया कि शुक्रवार को पावटा मंडी के 245 व्यापारियों को भदवासिया मंडी में शिफ्ट होने के लिए नोटिस दिए हैं। व्यापारियों को व्यक्तिगत रूप से नोटिस देते हुए सात दिनों की मोहलत दी गई हैं। इसके बाद व्यापारियों के आवंटन रद्द कर दिए जाएंगे। वहीं शनिवार रात आठ बजे से पावटा मंडी में आलु, प्याज व फल से भरी गाडिय़ों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी जाएगी। गाडिय़ों के पाबंदी के बाद पावट मंडी में फल की बिक्री नहीं हो पाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो