scriptऊब छठ का चन्द्रोदय आज 10.56 बजे, संध्या के बाद चन्द्रोदय तक खड़ी रहेंगी व्रती महिलाएं | oob chhath celebrations in jodhpur | Patrika News

ऊब छठ का चन्द्रोदय आज 10.56 बजे, संध्या के बाद चन्द्रोदय तक खड़ी रहेंगी व्रती महिलाएं

locationजोधपुरPublished: Aug 21, 2019 02:54:30 pm

Submitted by:

Harshwardhan bhati

भगवान कृष्ण के बड़े भ्राता भगवान बलराम का जन्म दिवस तथा चंदनषष्ठी पर्व बुधवार को जोधपुर में ऊब छठ के रूप में हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। व्रती महिलाएं-युवतियां सूर्यास्त बाद चंदनयुक्त जल का सेवन कर व्रत का संकल्प लेंगी।

oob chhath celebrations in jodhpur

ऊब छठ का चन्द्रोदय आज 10.56 बजे, संध्या के बाद चन्द्रोदय तक खड़ी रहेंगी व्रती महिलाएं

जोधपुर. भगवान कृष्ण के बड़े भ्राता भगवान बलराम का जन्म दिवस तथा चंदनषष्ठी पर्व बुधवार को जोधपुर में ऊब छठ के रूप में हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। व्रती महिलाएं-युवतियां सूर्यास्त बाद चंदनयुक्त जल का सेवन कर व्रत का संकल्प लेंगी। संकल्प के बाद देर रात चन्द्रोदय तक खड़े रहकर पौराणिक कथाओं का श्रवण एवं मंदिरों में दर्शन करेंगी। पं. ओमदत्त शंकर ने बताया कि जोधपुर में बुधवार को मौसम अनुकूल रहने पर चन्द्र दर्शन रात्रि 10.56 बजे होंगे। ऊब छठ की शाम प्रमुख वैष्णव मंदिरों में महिलाओं के लिए दर्शन की विशेष व्यवस्था की गई है। कटला बाजार कुंजबिहारी मंदिर, अचलनाथ, फतेह सागर रामानुज कोट मंदिर, चांदपोल के बाहर रामेश्वरनाथ, जूनी मंडी स्थित गंगश्यामजी, रातानाडा कृष्ण मंदिर सहित सभी ठाकुरजी के मंदिरों में विशेष सजावट की जाएगी।

मधुकेश्वर मंदिर में सजेगी झांकियां

मधुकेश्वर महादेव मन्दिर में कल चन्दनषष्टी पर्व ऊब छट पर फूलमण्डली और भगवान बलराम की आकर्षक झांकी व हिण्डोले दर्शन का आयोजन किया जाएगा। मन्दिर समिति की ओर से व्रती महिलाओं और युवतियों के लिए झूले लगाए गए है। मन्दिर के राजेन्द्र प्रसाद दाधीच ने बताया कि सुमित्रा गौड़ ऊबछट से सम्बन्धित पौराणिक कथा का वाचन करेंगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो