11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मंदिर में चल रही स्कूल से नाराज हुए क्षेत्रवासी, रास्ता जाम कर जताया रोष

मंदिर में चल रही स्कूल से नाराज हुए क्षेत्रवासी, रास्ता जाम कर जताया रोष
2 min read
Google source verification
schools in jodhpur

जोधपुर. मंडोर पहाडग़ंज द्वितीय स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय पहाडग़ंज द्वितीय का कई सालों से मंदिर में संचालन हो रहा है। इस बात से खफा क्षेत्रवासियों ने शनिवार को रास्ता जाम कर प्रदर्शन किया। क्षेत्रवासियों की मांग है कि पुराने स्कूल स्थल पर निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाए। फोटो : गौतम उडेलिया

schools in jodhpur

इस दौरान कई देर तक क्षेत्रवासियों ने रास्ता जाम कर प्रदर्शन किया। क्षेत्रवासियों ने कहा कि 7-8 साल से स्कूल मंदिर में चल रहा है। प्रशासन व शिक्षा विभाग कोई सुध नहीं ले रहा है। फोटो : गौतम उडेलिया

schools in jodhpur

पुराने स्कूल भवन के निर्माण को लेकर पूर्व में जोधपुर विकास प्राधिकरण में टैंडर लगा, काम नहीं हुआ। इसके बाद दूसरे टैंडर में बजट नाकाफी आया, इसमें बजट बढ़ाने के मामले में हामी हुई। उसके बावजूद अभी भी काम शुरू नहीं हो पाया है। रोष में आए क्षेत्रवासियों ने कई देर तक प्रदर्शन किया। फोटो : गौतम उडेलिया

schools in jodhpur

दरअसल, पहाडग़ंज द्वितीय की स्कूल का पुराना भवन कुछ साल पहले जर्जर हो गया था, इसके बाद शिक्षा विभाग ने स्कूल एक मंदिर भवन में शिफ्ट कर दिया था। फोटो : गौतम उडेलिया

schools in jodhpur

वहीं स्कूल का पुराना भवन अभी तक नहीं सुधरा है। इस प्रदर्शन में त्रिपालसिंह भाटी, मनीष, नारायण, देवेन्द्र, रवि, चेतन, पवन व जीतू सहित कई क्षेत्रवासी मौजूद थे। फोटो : गौतम उडेलिया