scriptPhalodi Satta Bazaar : राजस्थान में खुल सकेगा कांग्रेस का खाता | Patrika News
जोधपुर

Phalodi Satta Bazaar : राजस्थान में खुल सकेगा कांग्रेस का खाता

राजस्थान में कांग्रेस की 5 से 6 सीट का सट्टा बाजार का दावा

जोधपुरJun 02, 2024 / 11:05 am

जय कुमार भाटी

जोधपुर। लोकसभा चुनाव में इस बार राजस्थान में कांग्रेस का खाता खुलने का दावा फलोदी सट्टा बाजार ने किया है। लोकसभा चुनाव में बीजेपी की 19 से 20 सीट तो कांग्रेस की 5 से 6 सीट आने का दावा किया जा रहा है। फलोदी सट्टा बाजार ने लोकसभा चुनाव के दो चरणों तक भाजपा की 290 सीटों का अनुमान लगाया था। अब 6 चरण पूरे होने के बाद फलोदी सट्टा बाजार भाजपा की सीटों में बढ़ोतरी बता रहा है। फलोदी सट्टा बाजार के अनुसार भाजपा के 303 से 306 सीटें लाने का दावा है। जबकि कांग्रेस की 60 से 62 सीटें आने की उम्मीद बताई जा रही है। वहीं भाजपा एनडीए के साथ मिलकर 345 से 350 सीटें लेकर आएगी।

जिसके कम भाव उसकी जीत

फलोदी सट्टा बाजार के अनुसार जिस प्रत्याशी के भाव सबसे कम होते हैं, उसी की जीत की दावेदारी उतनी ही मजबूत होती है। जिसके भाव ज्यादा होते हैं, उसके हार की संभावना भी उतनी ही बढ़ जाती है। ऐसे में सट्टा बाजार के भाव के अनुसार अगर भाजपा के गजेंद्र सिंह शेखावत की जीत पर किसी ने 1 लाख रुपए लगाए हैं तो जीतने पर 20 पैसे के भाव के मुताबिक मूल रकम के साथ 20 हजार रुपए अतिरिक्त मिलेंगे। वहीं कांग्रेस के करण सिंह के जीतने पर 4 रुपए के भाव के अनुसार 1 लाख लगाने पर चार गुणा मतलब चार लाख रुपए मिलेंगे।

भाव तय करने के लिए करते सर्वे

फलोदी सट्टा बाजार चुनाव में हर प्रत्याशी का भाव तय करने के लिए पहले अपना खुद का सर्वे करवाता हैं। सट्टे से जुड़े लोग प्रत्याशी के क्षेत्र में सर्वे करते हैं। सरकारी कर्मचारी व प्रत्याशी के क्षेत्र लोगों से बात करने के बाद भाव तय होते हैं। सट्टा बाजार के लोग शहर, गांव-ढाणी और हर क्षेत्र में अपने लोगों से संपर्क में रहकर फीडबैक लेते हैं।

Hindi News/ Jodhpur / Phalodi Satta Bazaar : राजस्थान में खुल सकेगा कांग्रेस का खाता

ट्रेंडिंग वीडियो