scriptदिल्ली में मौसम खराबी से  रनवे से पुन: लौटा विमान | Plane return to the runway due to bad weather in Delhi | Patrika News

दिल्ली में मौसम खराबी से  रनवे से पुन: लौटा विमान

locationजोधपुरPublished: Jul 05, 2019 01:34:16 am

Submitted by:

jitendra Rajpurohit

– अचानक पुन: लौटने से यात्री परेशान, देरी से रवाना हो पाया विमान

Plane return to the runway due to bad weather in Delhi

दिल्ली में मौसम खराबी से  रनवे से पुन: लौटा विमान

जोधपुर. एयर इंडिया दिल्ली की फ्लाइट गुरुवार को उड़ान भरने के समय दिल्ली में मौसम खराबी के कारण एटीसी ने अनुमति नहीं मिलने से पुन: एप्रिन एरिया में लौट आई। इससे एकबारगी तो यात्री हैरान और परेशान होने लग गए। आखिर विमान उड़ान भरने की जगह पुन: वापस लौट आने से एक बार यात्री घबरा गए। करीब 30 मिनट तक यात्रियों को विमान के अंदर रनवे पर इंतजार करना पड़ा, जिसके चलते यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
दिल्ली में मौसम सही होने के साथ ही करीब 30 मिनट के बाद एटीसी की अनुमति मिलने के बाद ही विमान ने दिल्ली के लिए उड़ान भरी। एयर इंडिया की फ्लाइट एआइ 475 सुबह 12.55 बजे पर दिल्ली से रवाना होकर २.15 बजे जोधपुर पहुंचती है। दिल्ली में मौसम खराबी के चलते अपने निर्धारित समय से २.55 बजे जोधपुर से दिल्ली उड़ान भरने के लिए रवाना हुआ, लेकिन दिल्ली में मौसम खराब होने से विमान पुन: रनवे से लौट आया।
बाद में विमान ने ३.40 बजे जोधपुर से दिल्ली के लिए उड़ान भरी। जोधपुर से चलने वाली एयर इंडिया के इस विमान के अचानक रनवे से लौटने पर यात्री हैरान और परेशान होने लगे। सभी सोचने लगे उड़ान भरने के बजाय विमान पुन: वापस क्यों लौट आया? एयर इंडिया अधिकारी के यात्रियों को दिल्ली में मौसम खराबी के चलते अवगत कराने के बाद यात्री को जान में जान आई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो