
गौरतलब है कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 की दौड़ शुरू हो चुकी है। उसी कड़ी में यह नवाचार किया गया है। प्लास्टिक फ्री सिटी के लिए सर्वेक्षण में अच्छे नम्बर मिलते हैं। गौरतलब है कि शहर में दोनों निगम अलग-अलग इस सर्वेक्षण में हिस्सा लेते हैं। पिछले बार निगम उत्तर की रैकिंग संतोषजनक थी, लेकिन दक्षिण निगम अच्छा परफॉर्मेन्स नहीं कर पाया था।
दोनों ही नगर निगम इस बार स्वच्छता के लिए Brand Ambassador भी नियुक्त कर चुके हैं। ये एम्बेसेडर अपने तरीके से कार्य कर रहे हैं। और स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक भी कर रहे हैं।