scriptपीएम मोदी की ब्रिगेड का शंखनाद, भाजपा का पलटवार, किया अनशन | PM Modi brigade city and rural bjp Fasting in jodhpur | Patrika News

पीएम मोदी की ब्रिगेड का शंखनाद, भाजपा का पलटवार, किया अनशन

locationजोधपुरPublished: Apr 12, 2018 07:38:59 pm

Submitted by:

M I Zahir

पीएम मोदी की भाजपा ब्रिगेड ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल लिया है। पार्टी ने गुरुवार को मेडिकल कॉलेज के बाहर धरना दिया।

PM Narendra Modi

PM Narendra Modi

जोधपुर . प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भाजपा ब्रिगेड ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए गुरुवार को मेडिकल कॉलेज के बाहर धरना दिया। केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत के नेतृत्व में जोधपुर शहर, देहात व फ लोदी देहात के कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि अनशन पर बैठे। पार्टी ने कांग्रेस की उपवास और भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार निंदा करने की राजनीति का विरोध करते हुए पलटवार किया। भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पर न केवल, नियमित लोकसभा व राज्यसभा नहीं चलने देने व कार्रवाई बाधित करने का आरोप लगाया, बल्कि विपक्ष विशेष तौर पर कांग्रेस की कथित नकारात्मक राजनीति के विरुद्ध अनशन पर बैठने का फैसला किया। इस दौरान दिन भर नेताओं ने भाषण दिए,जिसमें कंाग्रेस की कड़े शब्दों में निंदा की गई। कई नेता व कार्यकर्ता एेसे थे, जो आते जाते रहे।
कई नेता व कार्यकर्ता जुटे

भाजपा जोधपुर शहर, देहात व फ लोदी देहात के कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि सुबह १० बजे से शाम ५ बजे तक डॉ.एस एन मेडिकल कॉलेज के बाहर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आदमकद प्रतिमा के पास अनशन करते हुए नजर आए। इस मौके पर महापौर घनश्याम ओझा, राजसिको अध्यक्ष मेघराज लोहिया, लूणी विधानसभा क्षेत्र के विधायक जोगाराम पटेल, सूरसागर विधानसभा क्षेत्र की विधायक सूर्यकांता व्यास,फलोदी विधायक पब्बाराम विश्नोई, जेडीए अध्यक्ष महेंद्रसिंह राठौड़, जिला प्रमुख पुनाराम चौधरी, ओसियां विधायक भैराराम सियोल, उप महापौर देवेंद्र सालेचा, भाजपा के पूर्व शहर जिलाध्यक्ष प्रसन्नचंद मेहता, सूरसागर क्षेत्र के पूर्व विधायक मोहन मेघवाल, भाजपा जोधपुर शहर अध्यक्ष देवेंद्र जोशी, जोधपुर देहात अध्यक्ष भोपालसिंह बड़ला आदि मौजूद थे।
शहर से गांव तक के नेता व कार्यकर्ता

अनशन के दौरान जोधपुर जिले के सभी मण्डलों से भाजपा कार्यकर्ता, प्रधान, उप प्रधान, सरपंच पंचायत समिति सदस्य व जोधपुर के गणमान्य लोग, सरदारपुरा, सूरसागर व जोधपुर शहर विधानसभा सहित जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से भाजपा पदाधिकारी, विभिन्न मण्डलों, मोर्चा, प्रकोष्ठों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता अनशन पर मौजूद थे। इस दौरान देहात में विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के मण्डलों से कार्यकर्ता, प्रधान, उप प्रधान, सरपंच व पंचायत समिति सदस्य मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो