scriptप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकास नहीं, युद्ध के सहारे जीतना चाहते हैं 2019 का चुनाव: दिग्विजय सिंह | Pm Modi wants to win 2019 election by help of war says Digvijay Singh | Patrika News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकास नहीं, युद्ध के सहारे जीतना चाहते हैं 2019 का चुनाव: दिग्विजय सिंह

locationजबलपुरPublished: Apr 16, 2017 08:35:00 am

Submitted by:

santosh

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकास नहीं बल्कि युद्ध के सहारे 2019 का चुनाव जीतने की तैयारी में लगे हैं।

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकास नहीं बल्कि युद्ध के सहारे 2019 का चुनाव जीतने की तैयारी में लगे हैं। सिंह ने यह बात शनिवार को यहां संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कही। सिंह निजी कार्यक्रम में भाग लेने यहां आए हैं। 
सिंह ने कहा देश मे टैक्स टेरेरिज्म का माहौल पैदा हो गया है। जीएसटी का लाभ ना व्यापारी को होगा और ना आम नागरिक को। 

नोटबंदी  करने से पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा था कि इस निर्णय से काला धन सामने आएगा, आंतकवाद सहित अन्य बातों पर असर होगा, लेकिन न काला धन सामने आया और न आतंकवाद पर कंट्रोल हुआ। 
सबसे बड़े बम हमले में मारा गया केरल का आईएस कमांडर मुर्शीद

बैलेट पेपर से हों चुनाव

सिंह ने कहा कि 16 राजनीतिक दलों ने ईवीएम पर सवाल उठाए हैं। राजनीतिक दलों के विरोध करने के बाद अब चुनाव आयोग को वापस बैलेट पेपर से चुनाव करवाने चाहिए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो