scriptबच्चों को टोकने पर दो गुटों में पथराव, एक चोटिल | Police force posted in Masurian Nat Basti | Patrika News

बच्चों को टोकने पर दो गुटों में पथराव, एक चोटिल

locationजोधपुरPublished: Jul 17, 2019 12:50:22 pm

मसूरिया नट बस्ती में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात

Police force posted in Masurian Nat Basti

Police force posted in Masurian Nat Basti

जोधपुर. मसूरिया नट बस्ती में चौकी के पास मोड़ पर बच्चों को ठण्डे पानी की मशीन से पानी भरने से टोकने को लेकर उपजे विवाद में मंगलवार देर रात दो गुट आमने-सामने हो गए और एक-दूसरे पर जमकर पथराव कर दिया। एक व्यक्ति के चोट आई है। पुलिस का अतिरिक्त बल तैनात कर स्थिति नियंत्रित की गई।
पुलिस के अनुसार नट बस्ती में चौकी के पास मोड़ के पास स्थित धार्मिकस्थल पर पानी की प्याऊ में ठण्डे पानी की मशीन लगी है, जहां रात को बच्चे पानी भरने लगे तो वहां मौजूद व्यक्तियों ने टोक दिया। बच्चे बस्ती में गए और जानकारी दी। इस बात से आक्रोशित बस्ती के लोग वहां पहुंचे और विरोध जताया। इससे दोनों गुट आमने-सामने हो गए। विवाद बढऩे पर दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। गली में सडक़ पर पत्थर ही पत्थर हो गए और एकबारगी हडक़म्प मच गया। पथराव से एक व्यक्ति के चोट भी आई। जिसे अस्पताल ले जाया गया। सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) कैलाशदान रतनू व एसीपी (प्रतापनगर) विक्रमसिंह मौके पर पहुंचे। आरएसी का अतिरिक्त जाब्ता बुलाकर स्थिति नियंत्रित की गई। देर रात तक कोई मामला दर्ज नहीं हुआ था।
घर में घुसकर हमला

उधर, बलदेव नगर गली-१० स्थित मकान में देर रात दो दर्जन युवक लाठी-सरिए लेकर घुसे और घरवालों से मारपीट की। साथ ही मकान में जमकर तोड़-फोड़ भी की गई। पुलिस के पहुंचने पर हमलावर भाग छूटे। इसी दौरान, मसूरिया शिव बस्ती के पास काली बस्ती में कुछ युवकों ने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया। गंभीर घायलावस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो