scriptशहर में रात को उमस के छींटे | Precipitation in night increase humid weather in the Jodhpur | Patrika News

शहर में रात को उमस के छींटे

locationजोधपुरPublished: Jul 24, 2021 08:54:07 pm

– बादल बरसात का बना हुआ है मौसम

शहर में रात को उमस के छींटे

शहर में रात को उमस के छींटे

जोधपुर. मारवाड़ में शनिवार को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। पाली में बीते 24 घंटे में 90 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई वहीं जोधपुर में दिनभर उमस भरा मौसम बना रहा। शाम को बादलों की गर्जना व बिजली की चकाचौंध के बीच मामूली बूंदाबांदी ने उमस का असर और बढ़ा दिया। रविवार को भी घने बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बना वेल मार्क लो प्रेशर एरिया अब लो प्रेशर एरिया में बदल गया है जिससे मानसून को अधिक गति मिलेगी। मानसूनी ट्रफ लाइन फलोदी के ऊपर से गुजर रही है। मौसम विभाग ने उदयपुर संभाग के अलावा पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी दी है।
सूर्यनगरी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह वातावरण में 95 फ़ीसदी आद्र्रता के कारण उमस भरा मौसम था। दोपहर में तापमान 37.2 डिग्री पहुंचा। दिन में कई बार बरसाती बादलों की आवाजाही हुई लेकिन बादलों ने निराश किया। रात 8 बजे एक बार फिर से मानसूनी मौसम बनने लगा लेकिन केवल बूंदाबांदी से उमस ही बढ़ी।
जिले के कुछ ग्रामीण हिस्सों में हल्की बारिश के समाचार है। फलोदी में न्यूनतम तापमान 30.6 और अधिकतम 40.8 डिग्री रहा। जैसलमेर और बाड़मेर में रात का तापमान क्रमश: 24.5 व 29.2 दिन का 39.2 व 38.9 डिग्री मापा गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो