महज 9 साल की प्रिशा ने 22 साल की चाइनीज लड़की का तोड़ा रिकॉर्ड, जानिए कैसे
जोधपुरPublished: Sep 18, 2023 02:14:21 pm
प्रिशा ने वर्ष 2021 में इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड, 2021 में एशिया रिकॉर्ड और साल 2022 में गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाया है
जोधपुर। भारत की बेटी और सूर्यनगरी की नातिन प्रिशा नेगी ने मात्र एक मिनट में स्केटिंग की साथ हूला हूप के 231 रोटेशन पूरे करके चीन की एक 22 साल की लड़की का 200 रोटेशन का रिकार्ड तोड़ते हुए अब नया रिकार्ड भारत देश के नाम कर लिया हैं। जब वो लगभग 19 महीने की थी तो उसने पहली बार अपने माता-पिता के समक्ष स्केट सीखने की इच्छा जाहिर की।