scriptआमरण अनशन पर बैठे लोगों ने भीख मांग यूं जताया विरोध, देखें तस्वीरें | Patrika News
जोधपुर

आमरण अनशन पर बैठे लोगों ने भीख मांग यूं जताया विरोध, देखें तस्वीरें

8 Photos
7 years ago
1/8
राजस्थान राज्य कर्मचारी संघ के आह्वान पर प्रदेश स्तर पर आमरण अनशन की कड़ी में जिला शाखा जोधपुर के मंत्रालयिक कर्मचारियों ने सोमवार को भीख मांग कर जिला कलेक्टर के माध्यम से वित्त विभाग को डीडी भेजा।
2/8
संघ के जिलाध्यक्ष कमलेश पुरोहित ने बताया कि वरिष्ठ कर्मचारी नेता डीपी जोशी व रामनिवास शर्मा के संरक्षकता में कर्मचारियों ने जालोरी गेट चौराहे पर आमजन से भीख मांगी।
3/8
कार्यक्रम में नरेन्द्र हर्ष, निरंजन चौधरी, सुनील कल्ला, सुमनेश व्यास, राजेश तेजी, महिपालसिंह, तकनीकी शिक्षा विभाग के अक्षय पुरोहित, विकास शिक्षा विभाग से राकेश, अरुण, गौरव, उम्मेद किशन
4/8
रामस्वरूप खोजा, कोष कार्यालय से महेश कानानी, सुरेश व्यास, पशुपालन विभाग से महेन्द्र चौधरी और यशपाल चौधरी सहित सैंकड़ों कर्मचारियों ने भीख मांग कर विरोध जताया।
5/8
राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जिले के कर्मचारियों ने ३ सूत्री मांगों के समर्थन में क्रमिक उपवास शुरू किया।
6/8
महासंघ के प्रदश संगठन मंत्री मूलचंद गौड़ ने बताया कि पहले दिन चिकित्सा विभाग के राजेन्द्रसिंह सोलंकी, उगमाराम और किशनलाल टांक आदि कर्मचारी उपवास पर बैठे।
7/8
मंत्रालयिक कर्मचारियों का सामूहिक अवकाश व धरना १४वें दिन भी जारी रहा।
8/8
नगर निगम संयुक्त समन्वय संघर्ष समिति मंत्रालयीक कर्मचारियों के तीन सूत्री मांग के सम्बंध में मंगलवार को भी हड़ताल जारी रही।
loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.