scriptCOVID-19 in Rajasthan: कोरोना की तीसरी लहर में शुद्ध वायु, एक्यूआई 200 के नीचे | Pure air in Corona's third wave, AQI below 200 | Patrika News

COVID-19 in Rajasthan: कोरोना की तीसरी लहर में शुद्ध वायु, एक्यूआई 200 के नीचे

locationजोधपुरPublished: Jan 16, 2022 08:50:08 pm

– कोरोना की पहली लहर में लॉकडाउन से शुद्ध हुई थी हवा, दूसरी लहर में खराब वायु से भी लोगों का दम घुटा- प्रदेश के अधिकांश शहरों का एक्यूआई 200 के नीचे- कोहरे व तेज सर्दी के कारण बढ़ा था वायु प्रदूषण का खतरा, लेकिन तेज हवाओं ने बचाया

COVID-19 in Rajasthan: कोरोना की तीसरी लहर में शुद्ध वायु, एक्यूआई 200 के नीचे

COVID-19 in Rajasthan: कोरोना की तीसरी लहर में शुद्ध वायु, एक्यूआई 200 के नीचे

जोधपुर. कोरोना की तीसरी लहर में रोगियों को जहां कृत्रिम ऑक्सीजन की जरुरत नहीं पड़ रही है वहीं प्राकृतिक ऑक्सीजन भी प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है। जनवरी के पहले पखवाड़े में प्रदेश के अधिकांश शहरों और कस्बों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 100 से 200 के मध्यम रहा जो हवा का मध्यम स्तर बताता है। इक्का-दुक्का दिन ही एक्यूआई ने 200 के स्तर को पार किया वहीं हफ्ते भर एक्यूआई सौ के नीचे रहने से शद्ध वायु भी लोगों को मिली।
नए साल की शुरुआत के साथ ही प्रदेश में लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ आए जिससे बादल बरसात का मौसम बन गया। अच्छी खासी बारिश से आसमां धूलकर साफ हो गया। गत एक पखवाड़े में हवा में अत्यधिक नमी से वायु प्रदूषण हानिकारक स्तर पर पहुंचने के आसार बने थे लेकिन लगातार बह रही ठंडी हवा के झौंकों ने प्रदूषकों को हवा में इकठ्ठा होने का मौका नहंी दिया।
सर्दियों में एक्यूआई रहता है 300 के पार
सामान्यत: सर्दी के मौसम में भयंकर वायु प्रदूषण रहता है। एक्यूआई 300 के पार चला जाता है जिससे हवा में सांस लेने में दिक्कत होती है। हवा बंद होने और कोहरे के कारण वायु प्रदूषक संबंधित क्षेत्र के ऊपर ही आसमां में तैरते रहते हैं। नवम्बर में ऐसे ही दिन देखने को मिले थे लेकिन जनवरी में कड़ाके की सर्दी के बावजूद हवा के कारण वायु प्रदूषण नियंत्रण में रहा।
……………….
शहर के प्रमुख शहरों में एक्यूआई
दिन ———- जोधपुर—– जयपुर —–उदयपुर—- कोटा
15 जनवरी—–132 —–100 —– 156 —– 181
14 जनवरी —–115—–116 —–135 —–213
13 जनवरी —–238 —–95 —–110 —–128
12 जनवरी —–156 —–74 —–97 —–134
11 जनवरी —–149 —–74 —–83 —–94
10 जनवरी—–148 —–55 —–65 —–68
9 जनवरी —– 70 —– 52 —– 115 —– 58
8 जनवरी —–82 —–49 —–164 —–101
7 जनवरी —–100—–165—–74 —–138
6 जनवरी —–86 —–220 —– 184 —– 156
5 जनवरी—– 172 —– 141 —–225 —– 234
(एक्यूआई 0 से 50 तक अच्छा, 51 से 100 तक संतोषजक, 101 से 200 तक मध्यम स्तर, 201 से 300 तक खराब, 301 से 400 तक बेहद खराब और 401 से 500 तक बेहदतम खराब माना जाता है।)
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो