जोधपुर

मावठ की वर्षा के बाद रबी फसलों मे जान आई

मावठ की वर्षा से गेहॅू, रायड़ा,जीरा,लहसून,अरण्डी की फसलों मे रौनक सी आ गई है।

जोधपुरJan 19, 2020 / 03:35 pm

जय कुमार भाटी

Rabi crops come to life after the rain of Mavath

जोधपुर/मथानिया. क्षेत्र मे मावठ वर्षा होने के बाद रबी फसलों मे रौनक सी आ गई है। जिससे पैदावारों को फसल अच्छी होने की उम्मीद बधी है। मथानिया तिंवरी कृषि क्षेत्र के 4 दर्जन से अधिक गांवों मे हजारों हैक्टेयर भू भाग पर रबी फसले बोई गई है। यह फसलें इन दिनों अपनी क्रान्तिक अवस्था, फुटने व फैलाव की स्थिति मे खडी है।
इसी बीच को समूचे मथानिया इलाके मे हल्की मावठ की वर्षा होने से रबी फसलों के लिए वरदान सी साबित हुई। मावठ की वर्षा से गेहॅू, रायड़ा,जीरा,लहसून,अरण्डी की फसलों मे रौनक सी आ गई है। इन फसलों के फुटाव फैलाव ,बढोतरी मे वृद्धि हुई है। रबी फसलों की रंगत खेतों मे देखते ही बनती है।
गेहूं के ख्ेातों मे सुबह सुबह ओस की बुंदे रायड़े की फसलों मे पीले पीले फुलों की बहार से खेतों की रौनक दौड़ पडी है। मावठ की वर्षा से रबी फसलों की अ च्छी पैदावार की आस किसानों को बधी है। जीरे की फसल के लिए भी मावठ की वर्षा इस बार अच्छी पैदावार के लिए कारगर साबित हुई है।

Home / Jodhpur / मावठ की वर्षा के बाद रबी फसलों मे जान आई

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.