scriptरेलकर्मी नेता पुरोहित को श्रद्धांजलि | Railway worker pays tribute to leader Purohit | Patrika News

रेलकर्मी नेता पुरोहित को श्रद्धांजलि

locationजोधपुरPublished: Apr 21, 2021 05:31:12 pm

Submitted by:

Amit Dave

– वर्ष 2003-06 तक रहे नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे यूनियन के अध्यक्ष

रेलकर्मी नेता पुरोहित को श्रद्धांजलि

रेलकर्मी नेता पुरोहित को श्रद्धांजलि

जोधपुर।
नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉइज यूनियन के भूतपूर्व अध्यक्ष कैलाश पुरोहित को बुधवार को मण्डल कार्यालय में श्रद्धांजलि दी गई। पुरोहित का सोमवार को निधन हो गया था। मण्डल सचिव मनोज कुमार परिहार व मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र व्यास ने पुरोहित की तस्वीर पर माल्यार्पण कर पुष्प्प श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उपस्थित रेलकर्मियों ने पुष्पांजलि अर्पित की।
कर्मचारी हितों को लेकर संघर्षशील रहे पुरोहित 2003 से 2006 तक यूनियन के अध्यक्ष रहे, वर्ष 2006 में सेवानिवृति के बाद भी कर्मचारियों की समस्या को लेकर जागरुक थे। परिहार ने बताया कि पुरोहित के निधन से उनके परिवार को हुई क्षति की भरपाई नहीं की जा सकती है। संगठन की ओर से ईश्वर से उनकी आत्मा की चिर शान्ति की प्रार्थना करते है।
कार्यक्रम में मदनलाल बैरवा, जसबीरसिंह चौधरी, बजरंगसिंह राठौड़, बन्नेसिंह पंवार, हनुमानदास वैष्णव, अशोक सिंह मेड़तिया, परमानन्द गुर्जर, कौशल कुमार, अनिल भाटी, शंकर भाटी, आशीष खन्ना, दीपक शर्मा, भंवरसिंह दहिया, अनोप सिंह पंवार, करणसिंह गौतम, सलीमुद्दीन, महेन्द्रसिंह, हरदान चारण, भंवरलाल चौधरी तथा रेलवे बैंक के कर्मचारी मोहनलाल, दिनेश धायल सहित सक्रिय कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो