scriptrain in jodhpur : बारिश ने आते ही शुरू किया तांडव, दीवार ढहने से मचा हडक़ंप | rain in jodhpur latest news | Patrika News

rain in jodhpur : बारिश ने आते ही शुरू किया तांडव, दीवार ढहने से मचा हडक़ंप

locationजोधपुरPublished: Jun 21, 2019 12:48:21 pm

Submitted by:

Harshwardhan bhati

rain in jodhpur

wall collapse in jodhpur

rain in jodhpur : बारिश ने आते ही शुरू किया तांडव, दीवार ढहने से मचा हडक़ंप

वीडियो : मनोज सैन/जोधपुर. जोधपुर में बारिश ( rain in jodhpur ) के आने का इंतजार लोग कब से कर रहे थे। भीषण गर्मी के दौर के बाद बारिश की बंूदें राहत की बौछार बन कर सूर्यनगरी आई हैं। लेकिन बारिश का कहर पहले भी झेल चुकी इस सनसिटी में फिर से बारिश ने आते ही तांडव मचाना शुरू कर दिया है। इससे लोगों में खौफ पैदा होने लगा है। नागौरी गेट के बाहर कागा कागड़ी भील बस्ती में बीती देर रात को गुलाब सागर नाला की दीवार ढह गई। इससे हडक़ंप मच गया। दीवार ढहने से पास रखी बाइक और पानी की टंकियां उसमें जा गिरी। बड़ा हादसा होने से रह गया। जिससे सभी ने राहत की सांस ली। इसके बाद देर रात ही पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जाएजा लिया और लोगों को राहत पहुंचाने का आश्वासन दिया। दीवार का पुन:निर्माण करवाए जाने की बात पर लोगों को चैन आया।
wall collapse in jodhpur
गर्मी से मिली एकबारगी राहत

आपको बता दें कि शहर में कल दिनभर की उमस के बाद रात करीब साढ़े 11 बजे जोरदार बारिश हुई। इससे पूर्व शाम करीब 6 बजे बारिश के बाद तापमान में गिरावट से मौसम खुशनुमा हो गया। मौसम विभाग के अनुसार शहर में शाम साढ़े पांच बजे तक 5.2 मिमी बारिश दर्ज की गई।
सूर्यनगरी में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। तापमान कम रहने व हवा में नमी होने से सुबह सुहाना मौसम रहा। दिन चढऩे के साथ उमस पैदा होने लगी। धूप निकलने से दोपहर में तापमान 39.6 डिग्री तक पहुंच गया। शाम ढलने के बाद बादलों की आवाजाही फि र से शुरू हो गई। शाम को धूल भरी हवा के बाद छींटे गिरने शुरू हुए जो बरसात में बदल गए। मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के कई हिस्सों में अगले 48 घंटे में धूल भरी हवा और मेघ गर्जना के साथ छींटे गिरने का पूर्वानुमान जताया।
Related News : जोधपुर में शाम को बारिश से मौसम खुशगवार

कई जगह पानी भरा, लोग परेशान

चौपासनी हाउसिंग बोर्ड में शाम 6 बजे वर्षा का दौर शुरू हुआ जो पौने सात बजे तक चला। पहला, दूसरा पुलिए के फु टपाथ पर रहने वाले श्रमिकों को परेशानी हुई और उन्हें स्थानीय दुकानों के छज्जों के नीचे खड़े रहकर बचाव करना पड़ा। रात को नगर निगम का रेन बसेरा भी पानी से भरा नजर आया। राजस्थान आवासन मंडल व मारवाड अर्पाटमेन्ट के बाहर पानी भर गया जिससे यहां के गुजरने वाला दुपहिया वाहन चालकों को अपने वाहन निकालने में काफी मशक्कत करनी पडी। कई गाडियां बंद भी हो गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो