scriptRaj Elections 2018 : भूल गए तो चूक जाएंगे, नुक्कड़ नाटक का मंचन गुुरुवार शाम 5 बजे | Raj Elections 2018: Vote-Vote Nook Play on Thursday at 5pm in jodhpur | Patrika News

Raj Elections 2018 : भूल गए तो चूक जाएंगे, नुक्कड़ नाटक का मंचन गुुरुवार शाम 5 बजे

locationजोधपुरPublished: Nov 14, 2018 04:00:47 pm

Submitted by:

M I Zahir

जोधपुर.फेसबुक और राजस्थान पत्रिका की ओर‌‌ से चलाए जा रहे शुद्ध का युद्ध अभियान के तहत गुुरुवार शाम 5 बजे शहर के शहर के पावटा सी रोड शिव व बाला जी मंदिर के पास वोट करो ‘वोट करो-वोट करो नुक्कड़ नाटक का मंचन होगा।
 
 
 
 
 

Raj Elections 2018: Vote-Vote Nook Play on Thursday at 5pm in jodhpur

Raj Elections 2018: Vote-Vote Nook Play on Thursday at 5pm in jodhpur

जोधपुर.आम तौर पर मतदान के दिन लोग मतदान करने को गंभीरता से नहीं लेते और सोशल साइट्स पर चल रही अफवाहों पर यकीन कर लेते हैं। राजस्थान पत्रिका और फेसबुक की ओर‌‌ से चलाए जा रहे शुद्ध का युद्ध अभियान के तहत गुुरुवार शाम 5 बजे शहर के शहर के पावटा सी रोड शिव व बाला जी मंदिर के पास ‘वोट करो-वोट करो नुक्कड़ नाटक का मंचन किया जाएगा। इसके माध्यम से जनता को मतदान का महत्व बताया जाएगा। साथ ही अफवाहों पर ध्यान न देने पर जोर दिया जाएगा। नाटक के प्रस्तोता अमित व्यास ने बताया कि इस रोचक व मनोरंजक नाटक के माध्यम से जनता को फाल्स न्यूज के खिलाफ जागरुक किया जाएगा। इसमें मतदाता जागरूकता की भी अलख जगाई जाएगी। इस नाटक को लेकर लोगों में बहुत उत्सुकता है।
दरअसल आजकल हर जगह अफवाहों का बाजार गर्म रहता है। एेसे में लोगों तक सच पहुंचना जरूरी है, लेकिन लोगों को इसका रास्ता नहीं सूझ रहा। यही बात ध्यान में रखते हुए फेक न्यूज के खिलाफ राजस्थान पत्रिका और फेसबुक के शुद्ध का युद्ध साझा अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का मंचन किया जा रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो