प्रत्याशियों की लिस्ट का इंतजार में कुछ ऐसा दिख रहा है भाजपा-कांग्रेसी कार्यालय का नजारा, पढ़ें ये रिपोर्ट
जोधपुरPublished: Oct 18, 2023 01:55:13 pm
चुनाव का बिगुल बज चुका है, लेकिन जोधपुर में दोनों ही पार्टियों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने प्रत्याशियों सूचियों का इंतजार कर रहे हैं।
जोधपुर। चुनाव का बिगुल बज चुका है, लेकिन जोधपुर में दोनों ही पार्टियों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने प्रत्याशियों सूचियों का इंतजार कर रहे हैं। इधर, दावेदार अपना टिकट पक्का करने के लिए पूरी ताकत झौंक रहे हैं। जयपुर से लेकर दिल्ली तक दौड़ लगा रहे हैं। संगठन स्तर पर दोनों की रणनीति का असर काफी नजर आ रहा है। कांग्रेस में जहां संगठन कार्यालय सूने नजर आ रहे हैं, तो भाजपा अपने तय कार्यक्रमों की रूपरेखा बना रही है। पत्रिका ने दोनों प्रमुख दलों के कार्यालयों की हलचल जानी।