scriptहड़ताल समाप्त होने पर झूम उठे रोडवेज कर्मचारी, देखते रह गए यात्री | Patrika News
जोधपुर

हड़ताल समाप्त होने पर झूम उठे रोडवेज कर्मचारी, देखते रह गए यात्री

4 Photos
6 years ago
1/4

जोधपुर. रोडवेज कर्मचारियों की चक्काजाम हड़ताल तीसरे दिन शुक्रवार को देर रात आखिरकार समाप्त हो गई। हड़ताल समाप्त होने पर सबसे बड़ी राहत यात्रियों ने महसूस की।

2/4

इससे पूर्व तक जोधपुर में रोडवेज कर्मचारी हड़ताल पर रहे व प्रदर्शन किया। पूर्व निर्धारित दो दिवसीय हड़ताल को अनिश्चितकालीन अवधि तक बढ़ाए जाने से कर्मचारियों ने शुक्रवार को भी बस स्टैंड पर प्रदर्शन किया और रोडवेज की बस नहीं चलने दी थी।

3/4

वहीं शनिवार को सरकार से वार्ता सफल होने पर रोडवेज कर्मियों ने रैली निकाल कर खुशी जाहिर की और बस स्टैंड पर नृत्य किया। इसे देखकर यात्री भी हैरान रह गए। उल्लेखनीय है कि तीन दिवसीय हड़ताल रहने के कारण दूर-दराज से आए हुए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

4/4

तीन दिन की हड़ताल में जोधपुर डिपो में तकरीबन करीब 60 लाख रुपए का घाटा हुआ और 60 हजार यात्री रोडवेज का इंतजार करते रहे।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.