जोधपुर

रक्षाबंधन-स्वतंत्रता दिवस विशेष- केक पर दिखा भाइयों की राखी व तिरंगे का प्यार

राखी स्पेशल केक (Rakhi special cake) व तिरंगा सर्विस रोल ( tricolor service rolls) रहे आकर्षक केक फैरी वर्कशॉप (Cake Fair workshop) में महिलाओं ने सीखा केक बनाना

जोधपुरAug 13, 2019 / 07:01 pm

जय कुमार भाटी

Rakshabandhan and Independence Day on special cake

जेके भाटी/जोधपुर. शहर में तीन दिवसीय रक्षाबंधन (Rakshabandhan), स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) व तीज स्पेशल (Teej Special ) केक वर्कशॉप ( cake e Workshop) का आयोजन किया गया। द केक फैरी की ओर से आयोजित इस वर्कशॉप में महिलाओं ने विभिन्न तरह के केक बनाना सीखा।
 

जिसमें रक्षाबंधन व स्वतंत्रता दिवस एक ही दिन होने से भाईयों के लिए राखी स्पेशल केक (Rakhi special cake) व तिरंगा सर्विस रोल ( tricolor r service rolls) बनाना महिलाओं ने सीखा। आयोजक रश्मी जैन ने बताया कि महिलाआें को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से इस प्रकार की वर्कशॉप का आयोजन मुंबई से आयी सीमा भंडारी, रेनू मिश्रा, अक्षिता, खुशी जैन के साथ मिलकर किया गया।
 

जिससे शहर की महिलाएं राखी व तीज के पर्व पर घर में केक बनाकर पर्व को एंजाय कर सकें। वर्कशॉप में महिलाओं को सोफा केक, पान केक, ड्रेसिंग केक, पबजी केक, मावा-बादाम केक, हनी ओट्स कुकीज, पिस्ता-बादाम कुकीज, चॉकलेट केक, चॉकलेट डोनट्स, मैंगो आइसक्रिम, शॉट्र ग्लास डेसेट्स व सर्विस रोल भी बनाना सीखाया गया। इस दौरान शहर की १०० से अधिक महिलाओं ने भाग लिया।
 

समापन समारोह की मुख्य अतिथी मिसेज इंडिया इंटरनेशनल सिद्धी जौहरी ने प्रतिभागियों से कहा कि हौसला बुलंद हो तो महिलाएं हर शिखर को हासिल कर सकती हैं। बस जज्बा होना चाहिए अपने कार्य के प्रति समर्पित रहने का। वर्कशॉप के अंत में सिद्धी जौहरी ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र बांटे।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.