scriptबंधक बना महिला से बलात्कार, पुत्री से छेड़छाड़ | Rape from a woman | Patrika News

बंधक बना महिला से बलात्कार, पुत्री से छेड़छाड़

locationजोधपुरPublished: Jul 28, 2019 01:04:29 am

Submitted by:

jitendra Rajpurohit

-मंडोर पुलिस थाने में मामला दर्ज

Rape from a woman

बंधक बना महिला से बलात्कार, पुत्री से छेड़छाड़

जोधपुर. मण्डोर थाना क्षेत्र में पति के निधन के बाद एक युवक ने महिला से जान-पहचान बढ़ाई और उसे जिले के बाप कस्बे में बंधक बनाकर बलात्कार किया। उस पर महिला की पुत्री से छेड़छाड़ का आरोप भी लगाया गया है।
पुलिस के अनुसार महिला की शिकायत पर बाप निवासी अजीज खान के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि महिला के पति का निधन हो चुका है। तीन-चार माह पहले झालामण्ड क्षेत्र में रहने के दौरान उसकी जान-पहचान अजीज से हुई थी, जो दवाइयों का काम करता था। जरूरत होने पर वह घर पर दवाइयां देने जाने लगा। दोनों में नजदीकियां बढ़ी तो वह डेढ़ माह पहले महिला को बाप ले गया। आरोप है कि उसने बंधक बनाकर बलात्कार किया। फिर वह डरा-धमकाकर उससे बलात्कार करता रहा। उसने महिला की नाबालिग पुत्री से भी छेड़छाड़ की। विरोध करने पर मारपीट भी की गई। किसी तरह महिला जोधपुर पहुंची और मण्डोर थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो