जोधपुर

Rape Sucide : बलात्कार के बाद किशोरी ने उठाया यह कदम, जानकर चौंक जाएंगे

– सात दिन बाद कृषक पिता ने खेत मालिक के पुत्र के खिलाफ दर्ज कराई एफआइआर

जोधपुरMay 18, 2022 / 09:37 pm

Vikas Choudhary

Rape Sucide : बलात्कार के बाद किशोरी ने उठाया यह कदम, जानकर चौंक जाएंगे

जोधपुर।
जिले में गत सप्ताह ट्रेन की चपेट से मृत एक किशोरी बलात्कार (Rape with minor) से आहत थी। खेत मालिक के पुत्र ने उससे बलात्कार किया था और उसी से आहत होकर किशोरी ने ट्रेन से कटकर (Minor girl committed sucide after rape) जान दी थी। सात दिन बाद यह आरोप लगाते हुए मृतका के पिता ने खेत मालिक के पुत्र के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई। (Minor girl sucide after rape)
थानाधिकारी ने बताया कि गत 11 मई सुबह 6 बजे एक किशोरी घर से कुछ दूर रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आ गई थी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने मर्ग दर्ज करने के बाद पोस्टमार्टम करवा शव परिजन को सौंपा था। अब सात दिन बाद मृतका के कृषक पिता थाने पहुंचे और खेत मालिक के पुत्र के खिलाफ नाबालिग पुत्री से बलात्कार और उससे आहत होकर आत्महत्या करने का आरोप लगाकर मामला दर्ज कराया।एससी-एसटी सैल के उपाधीक्षक मामले की जांच कर रहे हैं। फिलहाल आरोपी को पकड़ा नहीं गया है।
पिता का आरोप है कि वह छह साल से आरोपी के पिता के खेत में कृषि कार्य कर रहा है। परिवार सहित खेत में ही रहता है। गत 20 अप्रेल को आरोपी ने खेत में उसकी नाबालिग पुत्री से बलात्कार किया था। कुछ ही देर में पत्नी वहां आई तो उसने बलात्कार करते हुए देख लिया था। तब आरोपी वहां से भाग गया था। पीडि़ता की मां ने यह बात पति को नहीं बताई थी। अब किशोरी की मौत के बाद उसने पति को यह बात बताई। तब वो थाने पहुंचे और मामला दर्ज कराया।
खेत मालिक पर भी पत्नी से बलात्कार का आरोप
मृतका के पिता ने एफआइआर में आरोप लगाया कि खेत मालिक ने भी उसकी पत्नी से बलात्कार किया था। वह उसका देह शोषण कर रहा है।पुत्री से बलात्कार व आत्महत्या के बाद आरोपी खेत मालिक ने पत्नी से संबंधों के चलते बदनाम करने की धमकियां भी दी थी। जिसके चलते मामला दर्ज करने में देरी हुई।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.