जोधपुर में परीक्षा के लिए 23 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। पंजीकृत 4018 परीक्षार्थियों में से सोमवार को 3562 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। सुबह 9 से दोपहर 12 बजे की पहली पारी में हुए तीसरे प्रश्र पत्र में रविवार की तरह की विश्लेषणात्मक प्रश्र पूछे गए। समाज विज्ञान, खेल के नियम, संविधान सभी से प्रश्र पूछे गए लेकिन प्रश्रों का स्तर सीधा नहीं होकर घुमावदार रहा। आरपीएससी ने लगभग सभी टॉपिक को छुआ। चौथा प्रश्न पत्र हिंदी व अंग्रेजी का था जो दोपहर दो बजे शुरू हुई दूसरी पारी में आया। हिंदी लगभग सभी अभ्यर्थियों के लिए सामान्य रही लेकिन अंग्रेजी के प्रश्र पत्र में हिंदी माध्यम के विद्यार्थियों को थोड़ी परेशानी आई। कुछ को प्रश्न पत्र कठिन लगा तो कुछ को सामान्य।
RAS मुख्य परीक्षा में प्रदेश भर से बीस हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए। RPSC तीन से चार महीने के भीतर परीक्षा परिणाम जारी कर देगी। इसके बाद साक्षात्कार होंगे। अगर तय समय के अनुसार कार्यक्रम चला तो इसी साल प्रदेश को सात सौ से अधिक नए अफसर मिल सकेंगे।
रविवार को हुए दोनों पारियों में भी विश्लेषणात्मक प्रश्न पूछे गए। प्रतियोगी परीक्षा के एक्सपर्ट भैरू सिंह राठौड़ ने बताया कि द्वितीय पारी में विज्ञान और भूगोल के प्रश्न पत्र में भूगोल से सामान्य प्रश्न पूछे गए, जबकि विज्ञान में तकनीकी शब्दावली का अधिक प्रयोग किया गया। इससे अभ्यर्थी उलझ गए। पहली और दूसरी पारी दोनों में ही विश्लेषणात्मक क्षमता के प्रश्न अधिक थे। कोई भी अभ्यर्थी केवल रट्टा मार कर प्रश्न पत्र को हल नहीं कर सकता था। पंद्रह शब्दों के छोटे प्रश्न जरूर सीधे सपाट पूछे गए थे।
गौरतलब है कि आरएएस प्री परीक्षा का आयोजन 27 अक्टूबर 2021 को किया गया था। प्री परीक्षा में प्रदेश से 20,000 से अधिक अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई हुए हैं।
गौरतलब है कि आरएएस प्री परीक्षा का आयोजन 27 अक्टूबर 2021 को किया गया था। प्री परीक्षा में प्रदेश से 20,000 से अधिक अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई हुए हैं।