script

रिटायर्ड चिकित्सा अधिकारी कोरोना संक्रमित

locationजोधपुरPublished: Nov 22, 2021 10:06:26 pm

Submitted by:

Abhishek Bissa

 
फिर 11 दिन बाद एक और कोरोना पॉजिटिव

रिटायर्ड चिकित्सा अधिकारी कोरोना संक्रमित

रिटायर्ड चिकित्सा अधिकारी कोरोना संक्रमित

जोधपुर. कोरोना कहीं नहीं गया। पिछली बार जोधपुर में ठीक 11 दिन पहले गत 11 नवंबर को एक महिला कोरोना संक्रमित हुई थी। अब फिर 11 दिन बाद 22 नवंबर को एक और कोरोना संक्रमित सामने आया है। नवंबर माह के दूसरे पॉजिटिव जालोरी गेट निवासी 61 वर्षीय रिटायर्ड चिकित्सा अधिकारी हैं, जो गांधी अस्पताल में भी विभिन्न पदों पर रहे। रिटायर्ड डॉक्टर की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। कुछ दिन पूर्व बुखार आने पर उन्होंने डेंगू पर संदेह जताया था और साथ ही में कोरोना टेस्ट भी कराया, टेस्ट रिपोर्ट आने पर वे कोरोना पॉजिटिव करार दे दिए गए। हालांकि घर में उनकी पत्नी व बेटी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। रिटायर्ड डॉक्टर घर में आइसोलेटेड हो गए हैं। डॉक्टर ने दोनों टीके भी लगवा रखे हैं। नवंबर के 22 दिन में केवल 2 कोरोना रोगी सामने आए हैं। अब तक कोरोना में 71250 पॉजिटिव, डिस्चार्ज 67508 और 12 सौ की मौत हुई। वर्तमान में 2 एक्टिव केस हैं।
इधर, डेंगू के 34 केस मिले

जोधपुर में डेंगू वायरस ने भी धावा बोल रखा है। अब सोमवार को एक साथ 34 केस सामने आए हैं। इसमें 15 केस तो एम्स जोधपुर व 19 केस डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज संबद्ध अस्पतालों के हैं। डेंगू रोगियों की संख्या में दिवाली के बाद भी इजाफा देखा जा रहा है। जो चिंता का विषय है। जोधपुर में डेंगू मरीजों का आंकड़ा 15 सौ के करीब पहुंच गया है। वहीं कार्ड टेस्ट से पॉजिटिव आने वाले रोगियों की संख्या करीब 3 हजार हैं।
7538 को लगी द्वितीय डोजजिले में सोमवार को 7538 जनों ने कोविड की द्वितीय डोज लगवाई। वहीं प्रथम डोज 1588 जनों ने लगवाई। कुल 163 साइट्स पर वैक्सीनेशन चला।

ट्रेंडिंग वीडियो