रेस्क्यूइंग एवरी डिस्ट्रेस्ड इंडियन ओवरसीज (रेडिओ) जो कि पूरे विश्व में संकट में फंसे भारतीयो की मदद करता है, के अमरीका चेप्टर अध्यक्ष प्रेम भंडारी ने बताया कि वे पिछले कई दिनों से ऐसे फंसे हुए छात्रों के सम्पर्क में है। विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन, यूक्रेन में भारतीय दूतावास और दिल्ली मे विदेश मंत्रालय से सम्पर्क कर फंसे हुए लोगाें को निकालने का प्रयास किया जाएगा। भंडारी ने बताया कि अब एक विकल्प छात्रों को सड़क मार्ग से पौलेंड हाेते हुए एयरलिफ्ट करने का है।

नेहा भाटी और सुरभी श्रीवास्तव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वारयल हुआ है। वे कीव में थर्ड ईयर की स्टूडेंट है। दोनों ने बताया कि इंडियन एम्बेसी से मदद की गुहार लगाई है। अभी सभी स्टूडेंट्स कॉलेज हॉस्टल में है। रात भर से धमाकों की आवाज सुनकर डर गए है। सुबह से लेकर अब तक तीन बार इमरजेंसी सायरन बज चुका है। दोनों ने गुहार लगाई है कि उन्हें वहां से कैसे भी निकाला जाए। उनके साथ जोधपुर की तीन और स्टूडेंट है।