scriptकाजरी: बीज दिवस एवं कृषक वैज्ञानिक संगोष्ठी आयोजित | Seed Day and Farmer Scientific Seminar organized by cazri | Patrika News

काजरी: बीज दिवस एवं कृषक वैज्ञानिक संगोष्ठी आयोजित

locationजोधपुरPublished: Mar 18, 2021 06:50:21 pm

CAZRI Jodhpur
 

काजरी: बीज दिवस एवं कृषक वैज्ञानिक संगोष्ठी आयोजित

काजरी: बीज दिवस एवं कृषक वैज्ञानिक संगोष्ठी आयोजित

जोधपुर. काजरी द्वारा ओसिंया तहसील के गांव सिरमण्डी रावत नगर में बीज दिवस एवं किसान वैज्ञानिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि काजरी निदेशक डॉ ओपी यादव ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण आनुवांशिक रूप से शुद्ध बीजों का प्रयोग करने से प्रति इकाई क्षेत्रफ ल में उत्पादन अधिक होता है। लागत कम और मुनाफ ा भरपूर मिलता है। उत्पादन बढाने में उत्तम बीजों का वृहद योगदान है। प्रधान वैज्ञानिक डॉ आरके कांकाणी ने जीरे की उन्नत किस्मों एवं उन्नत कृषि विधियों के बारे जानकारी दी। प्रधान वैज्ञानिक डॉ विपीन चौधरी ने खेतो में चूहों की समस्या एवं निराकरण, प्रधान वैज्ञानिक डॉ अकथ सिंह ने शुष्क क्षेत्र में अनार उत्पादन, प्रधान वैज्ञानिक डॉ एचआर महला ने फ सलो की उन्नत किस्मों, डॉ ऋ तु मावर ने मृदा जनित रोगों का जैव नियंत्रण, वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ कुलदीप सिंह जादौन ने बीज उत्पादन में रोग नियंत्रण के बारे में बताया। ग्राम पंचायत सिरमंडी के सरपंच हनुमानराम विश्नोई, उप सरपंच पुरखाराम गोदारा, कृषि मंडी के अध्यक्ष जगराम विश्नोई, प्रगतिशील किसान श्रवण गोदारा ने भी अपने विचार रखे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो