जोधपुर

387 लावारिस अस्थियां विधि विधान से गंगा में होंगी विसर्जित, 94 सालों से श्री हिन्दू सेवा मंडल उठा रही है जिम्मा

श्री हिन्दू सेवा मण्डल जोधपुर की ओर स लावारिस शवों की 387 आत्माओं के मोक्ष प्रदान करने के लिए उनकी अस्थियां मां गंगा की गोद में विसर्जित की जाएंगी। प्रतिनिधी मण्डल 10 जुलाई को जोधपुर से हरिद्वार के लिए प्रस्थान करेगा।

जोधपुरJul 08, 2019 / 03:38 pm

Harshwardhan bhati

387 लावारिस अस्थियां विधि विधान से गंगा में होंगी विसर्जित, 94 सालों से श्री हिन्दू सेवा मंडल उठा रही है जिम्मा

जोधपुर. श्री हिन्दू सेवा मण्डल जोधपुर की ओर स लावारिस शवों की 387 आत्माओं के मोक्ष प्रदान करने के लिए उनकी अस्थियां मां गंगा की गोद में विसर्जित की जाएंगी। प्रतिनिधी मण्डल 10 जुलाई को जोधपुर से हरिद्वार के लिए प्रस्थान करेगा। श्री हिन्दू सेवा मण्डल जोधपुर के सचिव विष्णुचन्द्र प्रजापत ने बताया की मण्डल की स्थापना 1925 में हुई थी तब से लेकर आज दिन तक 94 वर्षों से मण्डल के जोधपुर शाखा की ओर से लावारिस, गरीब व असहाय लोगों का अन्तिम संस्कार करवाया जाता रहा है।
हिन्दू मान्यता के अनुसार उनकी आत्मा को मोक्ष प्रदान करने के लिए अस्थियां गंगा में विसर्जित की जाती हैं। मण्डल के प्रधान देवीलाल टाक के नेतृत्व में 21 कार्यक्रताओं का एक दल 387 अस्थियों के साथ 10 जुलाई को प्रात: रेल द्वारा हरिद्वार के लिए प्रस्थान करेगा। इस दल में देवीलाल टाक, विष्णुचन्द्र प्रजापत, कैलाश जाजू, राकेश सुराणा, ताराचंद शर्मा, दिनेश कुमार रामावत, नरेन्द्रसिंह गहलोत, गोविन्दसिंह राठौड़, लीला सैन सहित कई कार्यकर्ता होंगे।
विधिविधान से तैयारीया प्रारम्भ

लावारिस शवों की अस्थियों को मां गंगा की गोद में मोक्ष प्रदान करते हुए सिवांची गेट स्थित श्री हिन्दू सेवा मण्डल जोधपुर के स्वर्गाश्रम पर मण्डल के प्रधान देवीलाल टाक, सचिव विष्णुचन्द्र प्रजापत, कोषाध्यक्ष राकेश सुराणा, ताराचंद शर्मा, दिनेश कुमार रामावत, नरेन्द्रसिंह गहलोत की ओर से 387 अस्थियों को जल, दूध से अभिषेक के बाद पुष्प अर्पित कर विधि-विधान से तैयारियां आरंभ की।
पुष्पाजंलि एवं भजन संध्या
श्री हिन्दू सेवा मण्डल जोधपुर कार्यालय घण्टाघर के प्रागण में 09 जुलाई को सायं 06 से 09 बजे तक लाशरिश शवों की 387 अस्थियों का कलश पर पुष्पाजंलि की जाएगी एवं प्रख्यात भंजन गायक महेन्द्र सिंह पंवारए कालूराम प्रजापतए त्रिलोक सिंह नग्साए रामकिशोर दाधिचए मुकेश गौडए इण्डियल आईडल फेम सुरेन्द्र सिंह पंवारए मुम्बई की प्रख्यात गायका वर्षा कंवर पंवारए द्वारा भजन प्रस्तुत किया जाएगा। मण्डल के 21 कार्यक्रताओं का दल 10 जुलाई को प्रात: 10 बजे जोधपुर से हरिद्वार के लिए प्रस्थान करेगा।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.