scriptडॉ.कृति भारती के सम्मान में स्पेशल चॉकलेट एडिशन लांच | Special chocolate edition launched in honor of Dr. kriti Bharti | Patrika News

डॉ.कृति भारती के सम्मान में स्पेशल चॉकलेट एडिशन लांच

locationजोधपुरPublished: Mar 07, 2021 11:32:03 pm

Submitted by:

Avinash Kewaliya

महिला दिवस पर अमेरिका की प्रतिष्ठित चॉकलेट कंपनी हर्शी के अनूठे हर-शी कैम्पेन में भारत से सारथी ट्रस्ट की मैनेजिंग ट्रस्टी डॉ. कृति भारती शामिल हुई है।

डॉ.कृति भारती के सम्मान में स्पेशल चॉकलेट एडिशन लांच

डॉ.कृति भारती के सम्मान में स्पेशल चॉकलेट एडिशन लांच

जोधपुर। महिला दिवस पर अमेरिका की प्रतिष्ठित चॉकलेट कंपनी हर्शी के अनूठे हर-शी कैम्पेन में भारत से सारथी ट्रस्ट की मैनेजिंग ट्रस्टी डॉ. कृति भारती शामिल हुई है। चॉकलेट के कवर व स्लीव पर डॉ. कृति भारती की तस्वीर के साथ जीवन संघर्ष से लेकर बाल विवाह निरस्त व रोकथाम की साहसिक मुहिम का चित्रण किया गया है। अब कंपनी स्पेशल एडिशन चॉकलेट फ्री में वितरित करेगी। कंपनी ने ब्राज़ील के बाद इस साल भारत में महिला दिवस पर कैम्पेन चलाया। डॉ. भारती के चित्र के साथ जाको राखे साइयां मार सके ना कोई स्लोगन दिया गया। यानी डॉ. कृति खुद की जान जोखिम में डाल कर मासूमों का जींवन बचा रही है। खुद का बचपन भी संघर्षों में गुजरा। गौरतलब है कि डॉ.कृति भारती ने देश का पहला बाल विवाह निरस्त करवाकर अनूठी साहसिक पहल की थी। जिसे लिम्का बुक और वल्र्ड रिकॉड्र्स इंडिया व सीबीएसई पाठ्यक्रम में भी शामिल किया गया। डॉ.कृति ने अब तक 41 जोड़ों के बाल विवाह निरस्त करवाए और हजारों बाल विवाह रूकवाए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो