राजस्थान पत्रिका के 'अभियान स्टार्टअप से बदलेंगे फिजा' में इन्हीं बातों पर फोकस किया जा रहा है। प्रदेश सरकार अपने रूरल स्टार्टअप startup के साथ एजुकेशन स्टार्टअप को भी काफी प्रमोट कर रही है। एडटेक से जुड़े कई स्टार्टअप कोविड काल में काफी सफल भी हुए हैं। जोधपुर में हैंडीक्राफ्ट व एग्रीकल्चर स्टार्टअप में काफी स्कोप है। जिसके लिए अब माहौल बनने लगा है।
13 करोड़ में जोधपुर का इन्क्युबेशन सेंटर
पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में स्टार्ट अप को प्लग एण्ड प्ले की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग की ओर से यह इन्क्युबेशन सेंटर तैयार किया जा रहा है। 13 करोड़ 05 लाख की राशि इस पर खर्च होगी। सेंटर के भवन का सिविल कार्य पूरा हो चुका है। इसके इंटीरियर कार्य के लिए वर्क ऑर्डर जारी किए गए हैं। आगामी एक साल में यह पूरी तरह से काम करने लगेगा।

पत्रिका से जुड़ने लगे स्टार्टअप
राजस्थान पत्रिका ने इस अभियान की शुरुआत की तो कई स्टार्टअप इससे जुड़ने लगे। अभियान की शुरुआत में अपील की तो 4 स्टार्टअप startup ने सम्पर्क किया। जिनकी कमियों को दूर कर उनको साथ लेकर काम किया जा रहा है।

आप भी ऐसे जुड़ सकते हैं
स्टार्टअप से जुड़े आइडिया या कोई भी जानकारी साझा करने के लिए 9672999227 पर वाट्सएप करें या फिर फेसबुक ग्रुप https://www.facebook.com/groups/924268968245012 पर अपनी बात रख सकते हैं।