सूर्य नगरी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह से ही 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवा ने मौसम खुशगवार कर दिया। दिनभर तेज हवा के झोंके चलते रहे। आसमां में ऊंचाई पर बादल छाए रहने से ही धूप भी हल्की रही। दोपहर में तापमान 40 डिग्री से ऊपर नहीं गया। जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी हवा के साथ धूल उड़ने से जनजीवन प्रभावित रहा। फलौदी में न्यूनतम तापमान 28.8 और अधिकतम 43.4 डिग्री मापा गया। शाम ढलने के बाद भी मौसम में तपिश कुछ कम रही।
जैसलमेर में न्यूनतम तापमान 26.5 व अधिकतम 44.5 डिग्री मापा गया। बाड़मेर में रात का पारा 27.4 दिन का 44.1 डिग्री रहा। अगले सप्ताह रहेगी गर्मी से राहत
मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह तापमान में विशेष उतार-चढ़ाव नहीं होगा पारा 45 डिग्री के नीचे ही रहेगा, जिससे गर्मी से राहत रहेगी। कुछ स्थानों पर तापमान 42 से 43 डिग्री के मध्य रहने का पूर्वानुमान है। उधर मानसून अभी बंगाल की खाड़ी में बना हुआ है। उसके अगले सप्ताह के अंत तक केरल पहुंचने की संभावना है।