scriptसेना के हवलदार ने सर्विस राइफल से की खुदखुशी.. | suicide cases in jodhpur | Patrika News

सेना के हवलदार ने सर्विस राइफल से की खुदखुशी..

locationजोधपुरPublished: Nov 09, 2017 08:18:34 pm

Submitted by:

Vikas Choudhary

– टोढ़ी के नीचे गले में गोली लगने से मौके पर दम टूटा

suicide cases in jodhpur

suicide cases in jodhpur

– टोढ़ी के नीचे गले में गोली लगने से मौके पर दम टूटा

– आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं


जोधपुर .रातानाडा थानान्तर्गत सैन्य क्षेत्र में सेना के एक हवलदार ने क्वार्टर गार्ड की ड्यूटी के दौरान गुरुवार को खुद को गोली मार आत्महत्या कर ली। सैन्य अधिकारियों ने परिजन को सूचित कर शव महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।

थानाधिकारी रमेश शर्मा ने बताया कि महाराष्ट्र में पुणे निवासी भगत लाला सो बबन (४१) पुत्र बबन गोपाल भगत यहां रातानाडा सैन्य क्षेत्र में सेना की सिग्नल कोर में हवलदार था। वह सेना की लाइन में अकेला ही रहता था। उसकी बुधवार रात क्वार्टर में गार्ड ड्यूटी थी। वह गुरुवार तड़के ४.३० बजे उठा और फिर ड्यूटी के दौरान ही सर्विस राइफल से टोढ़ी के नीचे गर्दन पर खुद को गोली मार दी। वह मौके पर ही निढाल हो गया। गोली की आवाज सुनकर साथी जवान भागकर मौके पहुंचे, जहां भगत खून से लथपथ था। आस-पास भी खून फैला हुआ था। उसकी मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी। साथी जवानों की सूचना पर सेना की यूनिट के अधिकारी वारदातस्थल पहुंचे।

फिर पुलिस को वहां बुलाया गया।
सेना के अधिकारियों ने मृतक के परिजन को सूचित किया। प्रारंभिक जांच के बाद शव मोर्चरी में रखवा दिया गया। परिजन के जोधपुर पहुंचने पर संभवत: शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस का कहना है कि मृतक के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। एेसे में मृत्यु के कारणों का पता नहीं लग पाया है।
दबा ट्रिगर..लगी गोली…मिस फायर से हुइ जोधपुर के जवान की मौत..


जोधपुर .शहर के निकटवर्ती दईजर स्थित सीमा सुरक्षा बल की फील्ड फायरिंग रेंज में नव आरक्षकों को अभ्यास करवाने के दौरान मंगलवार को मिस फायर होने वाली लाइट मोटर गन (एलएमजी) से निकली गोली पेट में घुसने से एक हैड कांस्टेबल की मौत हो गई। करवड़ थाना पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजन को सौंपा।
पेट के आर-पार निकली गोली, मौके पर टूटा दम

थानाधिकारी लीलाराम के अनुसार केरल में एरनाकुलम जिले कदमखुड़ी निवासी सुनील (४०) पुत्र टीसी कुमार सीमा सुरक्षा बल में हैड कांस्टेबल था। वह जोधपुर स्थित एसटीसी सीमा सुरक्षा बल में पदस्थापित था। बल की ओर से दईजर फायरिंग रेंज में नव आरक्षकों को मंगलवार सुबह गोली चलाने का अभ्यास करवाया जा रहा था। हैड कांस्टेबल सुनील वहां बतौर इंस्ट्रक्टर तैनात था। इस दौरान एक नवआरक्षक के हथियार एलएमजी में मिस फायर हो गया। गोली अंदर ही फंस गई। हैड कांस्टेबल सुनील उसमें से गोली निकालने का प्रयास करने लगा। तभी अचानक झटका लगने से ट्रिगर दब गया और गोली सुनील के पेट में नाभि के कुछ ऊपर जा लगी। जो पीछे से निकल गई। सुनील वहीं गिर गया और खून ही खून बहने लगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो