scriptजोधपुर की जनता की राय : कुछ बोले-बदलाव तो होगा, कुछ ने कहा-कोई विकल्प नहीं | Talk Show | Patrika News

जोधपुर की जनता की राय : कुछ बोले-बदलाव तो होगा, कुछ ने कहा-कोई विकल्प नहीं

locationजोधपुरPublished: Apr 02, 2018 12:37:54 am

Submitted by:

Kanaram Mundiyar

राजस्थान पत्रिका टॉक शो : जनता सरकार बदलने का मानस बना चुकी है

BJP,Congress,government,Politics,bjp news,congress news,News in Hindi,jodhpur news,talk show,

जोधपुर/बासनी.

राजस्थान में वर्तमान सत्तारूढ़ भाजपा सरकार वर्ष 2019 में फिर से सत्ता का ताज पहनेगी या विपक्ष की भूमिका निभा रही कांग्रेस पार्टी सत्ता हासिल करने में कामयाब होगी। वर्तमान सरकार के सवा चार साल पूरे हो चुके हैं। सरकार जनता की उम्मीदों पर खरा उतरी या नहीं। इन्हीं बिन्दुओं पर राजस्थान पत्रिका की ओर से सर्वे कराया गया। इसमें सामने आया कि राजस्थान, मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ में अभी चुनाव हो जाएं तो 58 प्रतिशत जनता बदलाव चाहती है। केवल राजस्थान के लिए करीब 62 प्रतिशत जनता सरकार बदलने के मूड में दिखे। इन्हीं बिन्दुओं पर राजस्थान के परिप्रेक्ष्य में रविवार को पत्रिकायन में टॉक शो रखा गया। इसमें राजनीति दलों व समाज के प्रबुद्धजनों ने विचार रखे-

 

अशोक गहलोत न तो अपने क्षेत्र की सुध ले रहे हैं, न ही विधानसभा में जा रहे। भाजपा इस बार भी सरकार बनाएगी।
सरकार जोधपुर के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। पूर्ववर्ती सरकार की योजनाएं भी पूरी नहीं कर पा रही है। गांधी मैदान में मल्टीलेवल पार्र्किंग, राजीव गांधी चौक में गड्ढे हैं। सरकार पेयजल उपलब्ध कराने सहित शिक्षा, चिकित्सा, कृषि व रोजगार मामलों में विफल साबित हुई है।
वादे, वादे ही रह गए
कांग्रेस का नेतृत्व नीतिहीन-विचारहीन है, जो देश का विकास कर ही नहीं सकता। मतदाता जान चुका है कि कांग्रेस ने केवल देश को तोडऩे का काम किया है। भाजपा अनुशासित, राष्ट्रहित चाहने वाली पार्टी है। जनता का भाजपा सरकार में पूर्ण विश्वास है, जो चुनावों में दिखेगा।
कांग्रेस जनता को बहका रही है, ***** बना रही है। भाजपा का विकल्प नहीं है। यह राष्ट्रीय स्तर पर देखा जा सकता है। सरकार से जनता खुश है और आगामी चुनावों में भाजपा बहुमत से जीतेगी। सपने देखना सबका काम है। सपने काम करने वालों के ही साकार होते हैं।
सरकार मुश्किलों में नहीं है। जनता को किसी विषय पर असन्तोष है तो भाजपा के कार्यकर्ता सरकार से समन्वय स्थापित कर उन्हें दूर करेंगे। विधायक के प्रति रोष है, तो दूर किया जाएगा। राजनीति में गैर राजनीतिज्ञों का आना अच्छा संकेत है, इससे राजनीति का स्वरूप निखरेगा।
भाजपा सरकार मुश्किलों में है, क्योंकि सभी वर्ग निराश है। महसूस हो गया कि जनता के बीच रहने वाली एक ही पार्टी है कांग्रेस। विधायकों के प्रति आमजन में रोष के पीछे सरकार जिम्मेदार हैं। सरकार ने विधायकों के हाथ बांध रखे हैं। मुख्यमंत्री जनता से नहीं मिलती।
सरकार मुश्किल में है, ऐसा नजर नहीं आ रहा। भाजपा कार्यकर्ता जनता के बीच रहकर कार्य करता है। कांग्रेस चुनावों में ही नजर आती है। विधायक जनता का प्रतिबिम्ब बन समस्याओं का समाधान को तत्पर हैं। गैर राजनीतिक लोग आगे आकर राजनीति से जुड़े तो अच्छा संकेत है।
[typography_font:14pt;” >महेन्द्र मेघवाल, जिला महामंत्री, भाजपा

 

सरकार लोकतंत्र मर्यादा विपरीत कार्य कर जनता का विश्वास खो चुकी है। सरकार वेंटिलेटर पर है। पत्रिका के सर्वे ने सरकार को आइना दिखाया है। विपक्ष के रूप में कांग्रेस का उत्तरदायित्व समुचित था, लेकिन सर्वे के अनुरूप जनता में असंतोष है तो बदलाव आएगा।

डॉ. अजय त्रिवेदी, कांग्रेस नेता

 

सरकार प्रदेश का चहुंमुखी विकास कर रही है। ऐतिहासिक विकास कार्य हुए हैं। भाजपा अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को ध्यान में रखकर व गरीब को गणेश मानकर कार्य करती है। सर्वे के अनुसार कुछ कमी है तो उसको पूरा करने की कोशिश करेंगे।

चंद्रलाल खावा, अध्यक्ष, भाजपा कुड़ी मंडल

 

सर्वे के अनुसार विपक्ष का वजूद ही नहीं है। सरकार हमारी बनेगी। हमारे पास कार्यकर्ताओं की फौज है। सरकार मुश्किल में नहीं है। लोगों ने असंतोष प्रकट किया है तो चुनाव में सामने आ जाएगा। आजादी के बाद तीसरा विकल्प इसलिए नहीं उभरा, क्योंकि जनता जागरुक है।

महेन्द्र तंवर, जिलाध्यक्ष, भाजपा युवा मोर्चा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो