Good News: IIT ने की बड़ी खोज, थार में 4 इकोसिस्टम, सभी 33 जिलों में मौजूद
जोधपुरPublished: Jul 30, 2023 01:21:36 pm
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) जोधपुर ने पहली बार थार मरुस्थल को जैविक आधार पर 4 पास्थितिकी तंत्र (इकोसिस्टम/इकोरीजन) में विभक्त किया है
जोधपुर। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) जोधपुर ने पहली बार थार मरुस्थल को जैविक आधार पर 4 पास्थितिकी तंत्र (इकोसिस्टम/इकोरीजन) में विभक्त किया है। थार इकोसिस्टम में अरावली, हाड़ौती का पठार और पूर्वी मैदान शामिल है। इसके लिए यहां पाई जाने वाली पक्षियों की 492 प्रजातियों को आधार बनाया गया है।