राहु-केतु का असर राहु के मेष राशि में जाने से देश-दुनिया में प्राकृतिक प्रकोप आने के योग बन सकते हैं। ज्योतिष डॉ. अनीष व्यास ने बताया कि गर्मी की बढ़ोतरी होगी और वर्षा में कम आ सकती है। राजनीति के क्षेत्र में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। जनता में तनाव बढ़ सकता है। केतु के तुला में होने से झूठी बातें ज्यादा तेजी से फैलेंगी। जनता को त्वचा रोगों का सामना करना पड़ सकता है। किसानों की फसलों का नुकसान हो सकता है। किसानों को अतिरिक्त सावधानी रखनी होगी। देश-दुनिया में राजनीति अपने चरम पर होगी एक-दूसरे देशों में तनाव काफी बढ़ जाता है। रोग बढ़ते है।
राशियों पर असर राहु-केतु की वजह से मेष, कर्क, कन्या, मकर राशि के लोगों को अतिरिक्त सतर्कता के साथ काम करना होगा। वृष, सिंह, तुला, वृश्चिक, धनु, कुंभ राशि के लोगों के लिए समय लाभदायक रह सकता है। इन लोगों को धन लाभ के साथ ही मान-सम्मान मिल सकता है। मिथुन और मीन राशि के लिए समय सामान्य रह सकता है। इन लोगों को मेहनत के अनुसार मिलता रहेगा। प्रभावितराशियों के जातकों के लिए शनिदेव और भैरव भगवान की पूजा-अर्चना लाभदायक होती है।