scriptसूर्य देव अपने पुत्र शनि की राशि में प्रवेश पर तीन विशेष संयोग | Three special coincidences on the entry of Sun God into the zodiac of | Patrika News

सूर्य देव अपने पुत्र शनि की राशि में प्रवेश पर तीन विशेष संयोग

locationजोधपुरPublished: Jan 11, 2022 07:05:55 pm

Submitted by:

Nandkishor Sharma

 
14 जनवरी को संक्रांति का वाहन इस बार बाघ, उपवाहन होगा अश्व

सूर्य देव अपने पुत्र शनि की राशि में प्रवेश पर तीन विशेष संयोग

सूर्य देव अपने पुत्र शनि की राशि में प्रवेश पर तीन विशेष संयोग

जोधपुर. सूर्य उपासना के पर्व मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव अपने पुत्र शनि की राशि में प्रवेश पर तीन विशेष संयोग बन रहे हैं। सूर्य धनु से मकर राशि में 14 जनवरी को प्रवेश करेंगे। इसमें बुध और शनि पहले से विराजमान हैं। इस दिन बुधादित्य योग होगा। मकर राशि के स्वामी शनि हैं। इस बार मकर संक्रांति का वाहन बाघ और उप वाहन अश्व है। जब सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं, तब मकर संक्रांति मनाई जाती है। ज्योतिषियों के अनुसार इस बार मकर संक्रांति के दिन शुक्रवार और रोहिणी नक्षत्र का विशेष संयोग बन रहा है। मकर संक्रांति को शाम 8.18 बजे तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा। रोहिणी नक्षत्र को काफी शुभ माना जाता है। इस दौरान स्नान और दान-पुण्य करना शुभ होता है। इसके अलावा मकर संक्रांति के दिन आनंदादि और ब्रह्म योग बनने जा रहा है।
त्रिग्रही योग
सूर्य देव 14 जनवरी को दोपहर 2.28 मिनट पर अपने पुत्र शनि की स्वामित्व वाली मकर राशि में आ रहे हैं। वहीं शनि देव पहले से ही मकर राशि में है। बुध ने पिछले साल दिसंबर 2021 को मकर राशि में गोचर किया था। ऐसे में एक साथ शनि, बुध और सूर्य की मौजूदगी से मकर राशि में त्रिग्रही योग बन रहा है।
नवीन कार्य के लिए आनंदादि योग शुभ

ज्योतिष डा.अनीष व्यास ने बताया कि मकर संक्रांति को सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण में आ जाते हैं। उत्तरायण को देवता का दिन कहा जाता है। इस बार शुभ संयोग होने से मकर संक्रांति पर दान, स्नान और जप करने का महत्व बढ़ जाता है।
मकर संक्रांति को रोहणी नक्षत्र रात 8.18 मिनट तक होने पर दान,स्नान, पूजा पाठ और मंत्रों का जाप करने पर विशेष शुभ फल की प्राप्ति होती है। नवीन कार्य शुरू करने के लिए आनंदादि योग शुभ होता है।

ट्रेंडिंग वीडियो