पुलिस का कहना है कि मृतक मोहित इंजीनियरिंग कर रहा था। वह अपने मित्रों से पढ़ाई में पिछड़ गया था। वहीं, मां भी लम्बे समय से बीमार होने के कारण एम्स में भर्ती है। हालत गम्भीर होने की वजह से वह मानसिक परेशान था। पुलिस को अंदेशा है कि इन्हीं कारणों के चलते उसने आत्महत्या की होगी।
कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक
कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक
आत्महत्या की एक अन्य घटना राजीव गांधी नगर थानान्तर्गत केरू गांव में हुई। पुलिस ने बताया कि शनि मंदिर के पास निवासी सुनील (19) पुत्र हनुमानराम जोशी ने प्रथम मंजिल पर कमरे में पंखे के हुक पर लटककर आत्महत्या की। रात को खाना खाने के लिए पिता ने पुत्र को आवाज लगाई थी। जवाब न मिलने पर उन्होंने एक अन्य पुत्र रवि को कमरे में भेजा। धक्का देने पर दरवाजा खुल गया। अंदर पहुंचते ही सुनील को फंदे पर लटका देख रवि चौंक गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया।