scriptदो जनों ने फंदा लगा दी जान | Two people hanged | Patrika News

दो जनों ने फंदा लगा दी जान

locationजोधपुरPublished: Sep 20, 2019 02:09:25 am

Submitted by:

jitendra Rajpurohit

– मथानिया थानान्तर्गत रामपुरा भाटियान में छात्रा व मण्डोर थानान्तर्गत जसवंत सागर बांध के पास पार्क में बने एक कमरे में सब्जी विक्रेता ने लगाया फंदा

दो जनों ने फंदा लगा दी जान

दो जनों ने फंदा लगा दी जान

जोधपुर. मथानिया थानान्तर्गत रामपुरा भाटियान स्थित मकान के कमरे में नाबालिग छात्रा ने पंखे के हुक पर चुन्नी से फंदा लगाकर जान दे दी। उप निरीक्षक रामलाल के अनुसार रामपुरा भाटियान निवासी १२वीं की छात्रा तन्नू (16) पुत्री अमृतलाल वाल्मिकी बुधवार दोपहर स्कूल से घर लौटी और कपड़े बदलने अंदर चली गई। काफी देर तक वह बाहर नहीं आई तो परिजन अंदर कमरे में गए तो वह फंदे पर लटकी मिली। उसे फंदा काटकर नीचे उतारा तब तक उसकी सांस चल रही थी। उसे मथुरादास माथुर अस्पताल ले जाया गया, जहां आइसीयू में भर्ती किया गया। इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने गुरुवार को मर्ग दर्ज किया और पोस्टमार्टम करवा शव परिजन को सौंपा।
सब्जी विक्रेता ने पार्क में बने कमरे में फंदा लगाया
मण्डोर थानान्तर्गत जसवंत सागर बांध के पास पार्क में बने एक कमरे में गुरुवार को सब्जी विक्रेता ने फंदा लगाकर जान दे दी। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
पुलिस के अनुसार जसवंत सागर बांध के पास निवासी सुनील देवड़ा (40) सब्जी विक्रेता है। वह घर से सब्जी मण्डी जाने का कहकर निकला था। काफी देर तक वह लौटकर नहीं आया। इस बीच, उसके पिता घर के पास बने पार्क में गए, जहां स्थित एक कमरे में पुत्र सुनील फंदे पर लटका नजर आया। उसकी मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस मौके पर पहुंची। कार्रवाई के बाद शव मोर्चरी भिजवा दिया गया। पुलिस का कहना है कि पिता व पुत्र कार लेने की सोच रहे थे। मृतक शादीशदा है और उसके दो बच्चे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो