Vande Bharat Superfast Train: पहले दिन साबरमती के लिए 333 ने की यात्रा
जोधपुरPublished: Jul 10, 2023 09:59:32 am
ट्रेन जोधपुर से सुबह 5.55 बजे रवाना हुई। 11.55 बजे साबरमती पहुंची। निर्धारित समय 12.05 का है।
जोधपुर। वन्दे भारत सुपरफास्ट ट्रेन का जोधपुर से साबरमती के बीच रविवार को नियमित संचालन शुरू हुआ और ट्रेन साबरमती रेलवे स्टेशन पर निर्धारित समय से दस मिनट पहले पहुंची। ट्रेन में पहले दिन 333 यात्रियों ने यात्रा की। डीआरएम पंकज कुमार ङ्क्षसह ने बताया कि यात्रियों की ऑक्यूपेंसी जोधपुर से साबरमती जाने में दोनों श्रेणियों में करीब 62 प्रतिशत रही। वापसी में करीब 50 प्रतिशत रही। ट्रेन जोधपुर से सुबह 5.55 बजे रवाना हुई। 11.55 बजे साबरमती पहुंची। निर्धारित समय 12.05 का है।