scriptब्रिटिश वीजा नियम से प्रभावित होंगे भारतीय डॉक्टर | Indian Doctors May Be Hit By New Visa Rules In UK | Patrika News

ब्रिटिश वीजा नियम से प्रभावित होंगे भारतीय डॉक्टर

locationजोधपुरPublished: Feb 22, 2016 10:37:00 am

Submitted by:

santosh

नए वीजा नियम से भारतीय डॉक्टरों के लिए वहां नौकरी तलाशना कठिन होने जा रहा है। भारतीय डॉक्टरों के संगठन ने ब्रिटेन के गृह मंत्रालय को चेतावनी संदेश भेजने का फैसला लिया है।

ब्रिटेन के नए वीजा नियम से भारतीय डॉक्टरों के लिए वहां नौकरी तलाशना कठिन होने जा रहा है। वीजा नियमों में प्रस्तावित बदलाव से वहां के नियोक्ताओं को कुशल कर्मियों की नियुक्ति में यूरोपीय कामगारों को प्राथमिकता देनी होगी। भारतीय डॉक्टरों के संगठन ने ब्रिटेन के गृह मंत्रालय को चेतावनी संदेश भेजने का फैसला लिया है।

आव्रजक के लिए नियुक्ति प्रक्रिया कठिन बनाई जा रही है। कौशल संपन्न रोजगारों के लिए आव्रजक को नियुक्ति की इच्छा रखने वाले नियोक्ता को रेजिडेंट लेबर मार्केट टेस्ट (आरएलएमटी) दर्शाना अनिवार्य होगा। ऐसा नहीं करने पर पद को अभाव पेशा सूची में रख दिया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो