एक दिन पहले ही पीहर से ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत मृतका के पिता चौरडिय़ा निवासी इगाराम मेघवाल ने शेरगढ़ पुलिस थाने में रिपोर्ट दे कर बताया कि उनकी पुत्री की शादी 8 वर्ष पूर्व हुई थी। महिला के दो पुत्रियां भी हैं। जिसको लेकर सासू व ससुर लड़का न होने पर ताना देकर मानसिक रूप से परेशान करते थे। पिता ने यह भी बताया कि उसकी बेटी पर उसका ससुर रेखाराम मेघवाल बुरी नीयत रखता था। वह अक्सर उनके साथ छेड़छाड़ करता था। चार दिन पूर्व भी उसने उनकी पुत्री के साथ जबरदस्ती की थी।
भंवरीदेवी के फोन में थे मलखानसिंह के फोटो आरोप है कि आरोपियों ने महिला को मार कर टांके में डाल दिया। शेरगढ़ थाना पुलिस ने शव शेरगढ़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। जहां पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। मृतका के पिता ने चुतरपुरा निवासी मृतका के पति नेमाराम मेघवाल, ससुर रेखाराम व सासू पर हत्या का आरोप लगाया है।